• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Breaking News: हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार से मांगा जवाब, पूछा- डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम किस आधार पर दी फरलो

  • February 18, 2022
Breaking News: हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार से मांगा जवाब, पूछा- डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम किस आधार पर दी फरलो
  • डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फरलो देने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट पहुंचा है। मामले में हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर दिया है। हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार से फरलो देने का रिकार्ड समन किया है।

चंडीगढ़। हत्या और यौनशोषण मामले में आजीवन कारावास और 20 साल की सजा काट रहे विवादास्पद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो देने पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। शुक्रवार को जस्टिस बीएस वालिया ने सुनवाई के दौरान सरकार को आदेश दिया कि वह सोमवार को सभी दस्तावेज व रिकार्ड कोर्ट में पेश करें, जिसके आधार पर फरलो देने का निर्णय लिया गया। सरकार को इस मामले में लिखित हलफनामा दायर कर पक्ष रखने का भी कोर्ट ने आदेश दिया।

बहस के दौरान हरियाणा के एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन ने कोर्ट को बताया कि रोहतक मंडल के आयुक्त ने पुलिस रिपोर्ट व कुछ शर्तों के साथ गुड कंडक्ट प्रिजनर्स के नियमों के आधार पर फरलो जारी की है। अगर शर्तों की अवेहलना होती है तो फरलो रद की जा सकती है। सभी पक्षों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी कर सोमवार को रिकार्ड पेश करने का आदेश दिया।

मामले में पंजाब में समाना निर्वाचन क्षेत्र से राज्य विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार 56 वर्षीय परमजीत सिंह सोहाली द्वारा हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में दलील दी गई है कि डेरा प्रमुख को फरलो पर ऐसे समय में रिहाई की गई है जब 20 फरवरी को पंजाब विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। याचिका में दलील दी गई है कि इससे पंजाब में शांति भंग होने का भय है। याचिका के अनुसार डेरा पंजाब के कुछ क्षेत्रों में प्रभाव का दावा कर करता रहा है, डेरा प्रमुख की रिहाई से राज्य के विधानसभा चुनावों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

याचिकाकर्ता पंजाब के पटियाला जिले के गांव भादसों का रहने वाला है। उसने हरियाणा सरकार के उस आदेश को रद करने की मांग की है जिसके तहत डेरा प्रमुख को फरलो दी गई है, क्योंकि यह फरलो केवल विशेष रूप से पंजाब में राज्य विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दी गई है। याचिकाकर्ता के मुताबिक आठ फरवरी को उसने फरलो रद करने के लिए हरियाणा सरकार को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। याचिकाकर्ता के मुताबिक, डेरा प्रमुख विधानसभा चुनाव में अपनी अवैधता को धरातल पर अंजाम दे सकता है, क्योंकि उसके कई सहयोगी गलत काम करने वाले और फरार हैं।

डेरा प्रमुख ने घोर नापाक और कुख्यात कृत्यों की श्रृंखला को अंजाम दिया है। ऐसे में पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर फरवरी के महीने में फरलो पर रिहा किया गया है। इस स्तर पर उसकी रिहाई पंजाब के लिए निर्धारित निष्पक्ष विधानसभा चुनाव की भावना के खिलाफ है। उसकी सजा के बाद अगस्त 2017 में पंचकूला में हुई तबाही अभी भी स्मृति में ताजा है। याचिका में यह भी दलील दी गई कि दुष्कर्म व हत्या के दो मामलों में दोषी होने के नाते, उसे हरियाणा गुड कंडक्ट प्रिजनर्स (अस्थायी रिहाई) अधिनियम 2012 में निहित प्रावधानों के अनुसार फरलो पाने का कोई वैध अधिकार नहीं है। यह फरलो इस लिए दी गई चूंकि पंजाब में चुनाव हैं और डेरा प्रमुख का पंजाब के कई जिलों में खासा दखल है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
‘गीता-कुरान देकर शपथ करवाइए, आप पुराने मित्र हैं इसलिए…’, अखिलेश यादव के बयान पर ओपी राजभर का पलटवार

‘गीता-कुरान देकर शपथ करवाइए, आप पुराने मित्र हैं इसलिए…’, अखिलेश यादव के बयान पर ओपी राजभर का पलटवार

  • June 17, 2026
उद्धव ठाकरे की पार्टी में टूट पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, ‘आप कैसे…’

उद्धव ठाकरे की पार्टी में टूट पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, ‘आप कैसे…’

  • June 17, 2026
शिवसेना UBT में टूट पर अखिलेश यादव ने उद्धव ठाकरे को सलाह, कहा- बीजेपी से मुकाबला करना है तो…

शिवसेना UBT में टूट पर अखिलेश यादव ने उद्धव ठाकरे को सलाह, कहा- बीजेपी से मुकाबला करना है तो…

  • June 17, 2026
डॉनल्ड ट्रंप के साथ मीटिंग को लेकर PM मोदी से अरविंद केजरीवाल की अपील, ‘चेतावनी दे दीजिए कि…’

डॉनल्ड ट्रंप के साथ मीटिंग को लेकर PM मोदी से अरविंद केजरीवाल की अपील, ‘चेतावनी दे दीजिए कि…’

  • June 17, 2026
‘तुरंत हो सीजफायर’, G7 के देशों ने एक स्वर में कहा- लेबनान पर हमले न हों, संयुक्त बयान जारी

‘तुरंत हो सीजफायर’, G7 के देशों ने एक स्वर में कहा- लेबनान पर हमले न हों, संयुक्त बयान जारी

  • June 17, 2026
ओमप्रकाश राजभर के दावे पर अखिलेश का पलटवार, बोले- यूपी में पाला बदलने को तैयार बैठे हैं भाजपा के ही विधायक

ओमप्रकाश राजभर के दावे पर अखिलेश का पलटवार, बोले- यूपी में पाला बदलने को तैयार बैठे हैं भाजपा के ही विधायक

  • June 17, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मोहर्रम जुलूसों में अमन और मर्यादा बनाए रखने की अपील, ताजियों की ऊंचाई सीमित रखने व डीजे से परहेज की सलाह” June 17, 2026
  • निहंग सिंघों से मारपीट मामला: शिरोमणि कमेटी ने लिया मामले का संज्ञान पनियाली पहुंचकर की पीड़ितों से मुलाकात June 17, 2026
  • नगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, दर्जनों कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी June 17, 2026
  • हाईवे पर थार सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कान के पास से निकली गोली; पुरानी रंजिश में हमला होने की आशंका June 17, 2026
  • पुलिस ने दबोचे छह शातिर गौकश, दो महिंद्रा पिकअप गाड़ी एवं 10 जिंदा गौवंश बरामद June 17, 2026
  • ई-रजिस्ट्री एवं कार्यालय स्थानांतरण के विरोध में दस्तावेज लेखक संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन June 17, 2026
  • ‘गीता-कुरान देकर शपथ करवाइए, आप पुराने मित्र हैं इसलिए…’, अखिलेश यादव के बयान पर ओपी राजभर का पलटवार June 17, 2026
  • मारपीट के मामले में पीड़ित ने एसएसपी से की कार्यवाही की मांग June 17, 2026
  • करबला का पैगाम इंसानियत और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष का संदेश: मौलाना सादिकी June 17, 2026
  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों  की बैठक June 17, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021