केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा कराए गए विकास कार्यों के दम पर जीत हासिल करेगी भाजपा: शाक्य

केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा कराए गए विकास कार्यों के दम पर जीत हासिल करेगी भाजपा: शाक्य
  • सहारनपुर में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष का सम्मान करती पदाधिकारी।

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास के दम पर भाजपा निकाय चुनाव में रिकार्ड मतों से अपनी जीत दर्ज कराएगी।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष गीता शाक्य आज यहां दिल्ली रोड स्थित भाजपा के सहारनपुर नगर निगम के महापौर पद के प्रत्याशी डा. अजय कुमार सिंह के चुनाव कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर महापौर प्रत्याशी व पार्षद पदों के प्रत्याशियों को जिताने की अपील करें ताकि सहारनपुर नगर निगम में भाजपा का परचम लहराया जा सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा की उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकारों द्वारा महिलाओं के उत्थान व विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू करने का काम किया है ताकि महिलाओं को भी सशक्त बनाया जा सके। कार्यक्रम को भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष आरती शर्मा, महिला सम्मेलन की संयोजिका सारिका गुप्ता, कंचन धवन ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे