भाजपा ने आगामी अभियानों को लेकर बनाई रणनीति
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक अभियानों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि लखनऊ में आयोजित कार्यशाला के बाद सभी जिलों में अभियानों को लेकर बैठकें की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि 2 और 3 सितंबर को मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर बैठकें आयोजित कर मंडल समितियों और बूथ समितियों का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के सभी अभियानों को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाकर उनमें तेजी लाने का आह्वान किया।
जिला प्रभारी ने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करना होगा। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने सभी मंडलों में मंडल प्रवासियों की नियुक्ति करते हुए निर्देश दिए कि दो दिनों के भीतर सभी शक्ति केंद्रों पर बैठकें आयोजित की जाएं और संगठनात्मक कार्यों को गति दी जाए।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, मेला राम पंवार, बिजेंद्र कश्यप, डीसीडीएफ चेयरमैन सोमेंद्र राणा, जिला महामंत्री पवन सवाई, विपिन चैधरी, राकेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष किशोर चैधरी, चंद्रपाल राणा, संजय राणा, संदीप शर्मा, रक्षा नामदेव, विजेंद्र चैधरी, जिला मंत्री सारिका, राहुल चैधरी, सोनित कश्यप, मांगेराम सैनी, जिला मीडिया प्रभारी सन्नीदेव चैधरी, सह मीडिया प्रभारी नवीन लांबा, सुजीत चैधरी सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी मौजूद रहे।
