राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बड़ी खबर, कोषाध्यक्ष ने की चंपत राय के इस्तीफे की पुष्टि, ट्रस्ट का भी बयान सामने आया
अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। ट्रस्ट से चंपत राय के इस्तीफे की पुष्टि हो गई है। कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद गिरी ने ट्रस्ट से चंपत राय के इस्तीफे की पुष्टि की है। बता दें कि ये खबर तो पहले भी आई थी कि चंपत राय ने इस्तीफा दे दिया है लेकिन अब इस खबर की आधिकारिक पुष्टि भी हो गई है।
राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से बयान जारी
इस मामले में राम मंदिर ट्रस्ट का भी बयान सामने आया है। ट्रस्ट ने बताया है कि चंपत राय का इस्तीफा प्राप्त हुआ है। अनिल मिश्रा ने भी इस्तीफा सौंपा है।
अखिलेश यादव ने क्या कहा?
सपा नेता अखिलेश यादव ने भी इस मामले में सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा, “आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को प्रभु राम माफ नहीं करेंगे। सरकार, चोरी की बात को स्वीकार कर रही है। ये धर्म से ज्यादा धन पर ध्यान देते हैं। इनके लिए धन ही धर्म है।”
