लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वर‍िष्‍ठ नेता आजम खां को सुप्रीम कोर्ट से अंतर‍िम जमानत म‍िलने के बाद आज सीतापुर जेल से र‍िहा कर द‍िया गया। उनकी र‍िहाई के समय प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख श‍िवपाल स‍िंंह यादव मौजूद रहे। आजम खां की र‍िहाई के कुछ देर बाद सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने उन्‍हें ट्वीट कर बधाई दी।

अख‍िलेश यादव ने कहा क‍ि, ‘सपा के वरिष्ठ नेता व विधायक मा श्री आजम खां के जमानत पर रिहा होने पर उनका हार्दिक स्वागत है। जमानत के इस फैसले से सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय को नये मानक दिये हैं। पूरा ऐतबार है कि वो अन्य सभी झूठे मामलों-मुकदमों में बाइज्‍जत बरी होंगे। झूठ के लम्हे होते हैं, सदियां नहीं!’

jagran

बता दें क‍ि आजम खां सुबह 8:06 जेल से बाहर आए। गुरुवार की देर रात करीब 12 बजे सपा विधायक का रिहाई आदेश जेल प्रशासन को प्राप्त हुआ था। उधर, आजम की रिहाई की खबर पर उनके समर्थकों की भीड़ सुबह पांच बजे से ही जेल गेट के पास जुटने लगी थी। आजम खां के बड़े बेटे अदीब आजम सबसे पहले जेल पहुंचे। सूत्रों की मानें तो जेल से रिहा होने के बाद वह सीधे रामपुर के ल‍िए न‍िकल गए है।

jagran

सपा मुखिया अख‍िलेश यादव ने करीब दो सप्‍ताह पहले आजम खां को लेकर कहा था कि जब आजम खां जेल से छूट कर बाहर आ जाएंगे तभी मुलाकात होगी। अखिलेश ने कहा था कि आजम खां को भाजपा की सरकार ने साजिशन फंसाया है। उनको जेल भी भेजा गया है। भाजपा के बहुत से नेता के साथ कार्यकर्ता उनके पीछे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी तो लगातार आजम खां के साथ है। हमारे सभी नेता तथा कार्यकर्ता लगातार उनके मामलों की पैरवी भी कर रहे हैं।

 

jagran

क्‍या है मामला : सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खां को गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई। कोर्ट ने रामपुर में कोतवाली पुलिस थाना से जुड़े एक मामले में आजम खां को अंतरिम जमानत दी थी। इसी के साथ कोर्ट ने आजम खां को दो सप्ताह की अवधि के भीतर संबंधित अदालत के समक्ष नियमित जमानत के लिए आवेदन करने की छूट दी है। कोर्ट ने कहा था कि सक्षम अदालत द्वारा नियमित जमानत का फैसला होने तक अंतरिम जमानत जारी रहेगी।

jagran

इससे पहले मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। आजम खां की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने उनका पक्ष रखा था। गुरुवार को कोर्ट की तरफ से अंतरिम जमानत मिलने के बाद माना जा रहा था कि आजम खां जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे और हुआ भी यही। आज आजम खां जेल से र‍िहा हो गए है।

बता दें कि आजम खां के खिलाफ 80 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। अलग-अलग मामलों को लेकर वह पिछले कई महीनों से सीतापुर जेल में बंद थे। आजम खान की अंतरिम जमानत को लेकर मंगलवार को भी अदालत में सुनवाई हुई थी लेक‍िन तब अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।