‘एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया’, कैप्टन स्मित माछर की तारीफ कर बोले PM मोदी

‘एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया’, कैप्टन स्मित माछर की तारीफ कर बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने एक दिन पहले हुई उस घटना का जिक्र किया, जिसमें भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर ने मुश्किल हालात में धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक भारतीय ने 9/11 जैसी त्रासदी होने से बचा लिया.

पीएम मोदी ने कहा कि कैप्टन स्मित का पराक्रम पूरे देश को गौरव से भर देता है. उन्होंने देशवासियों से स्मित के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करने की अपील की. उन्होंने कहा कि भारत का गौरव बढ़ाने वाले स्मित का अभिनंदन किया जाना चाहिए.

Leave a Reply