अजित पवार की NCP पर संजय राउत का सनसनीखेज दावा, कहा- ‘अमित शाह ने…’

अजित पवार की NCP पर संजय राउत का सनसनीखेज दावा, कहा- ‘अमित शाह ने…’
संजय राउत

महाराष्ट्र में शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के बंटवारे और फिर अजित गुट में अंदरूनी कलह की अटकलों को देखते हुए राज्य का सियासी पारा हाई हो गया है. अब उद्धव ठाकरे गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भी बड़ा बयान दे दिया है. संजय राउत का आरोप है कि महाराष्ट्र को कमजोर करने के लिए एनसीपी के दो गुट बना गए थे.

मुंबई में NCP नेताओं की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह ने महाराष्ट्र को कमजोर करने के लिए NCP के दो गुट बनाए हैं. संजय राउत ने कहा कि अजित पवार के बाद NCP अनाथ हो गई है और यह पार्टी केवल शरद पवार की है. उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में दोनों गुटों का राजनीतिक अस्तित्व खत्म हो जाएगा.

‘किससे लोकतंत्र बचा रही है बीजेपी?’- संजय राउत

वहीं, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा, “हम चर्चा नहीं चाहते. हम ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. कल उन्होंने तेलंगाना में ‘लोकतंत्र बचाने’ के नाम पर एक रैली की लेकिन यह रैली उन लोगों ने आयोजित की थी जो खुद लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं. सवाल यह है कि वे आखिर किससे लोकतंत्र को ‘बचाने’ की कोशिश कर रहे हैं?”

NCP में क्या है टकराव?

दरअसल, मौजूदा समय में अजित पवार की एनसीपी में अंदरूनी कलह देखने को मिली है. पार्थ पवार के कामकाज से नाराज एनसीपी के नेता केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे थे. इसके बाद पार्टी की अंदरूनी नाराजगी सामने आ गई. बताया गया कि जीशान सिद्दीकी को मुंबई अध्यक्ष बनाए जाने पर नेताओं का कहना था कि पार्टी के बड़े फैसलों में उनकी राय नहीं ली जा रही. पार्टी को एकमत होकर बड़े निर्णय करने चाहिए लेकिन पार्थ पवार ने ऐसा किया नहीं. इसको लेकर नेता नाराज थे.

Leave a Reply