• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कोरोना संकट के बीच पीएम मोदी ने वायुसेना प्रमुख भदौरिया के साथ बैठक की, जानें किन मसलों पर हुई चर्चा

  • April 28, 2021
कोरोना संकट के बीच पीएम मोदी ने वायुसेना प्रमुख भदौरिया के साथ बैठक की, जानें किन मसलों पर हुई चर्चा
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया के साथ बैठक की। इस बैठक में वायुसेना प्रमुख ने एयर फोर्स की ओर से कोरोना संकट को थामने के लिए चलाए जा रहे अभियानों के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी दी।

नई दिल्‍ली । देश में कोरोना की दूसरी लहर से मची अफरातफरी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया के साथ बैठक की। इस बैठक में वायुसेना प्रमुख ने एयर फोर्स की ओर से कोरोना संकट को थामने के लिए चलाए जा रहे अभियानों के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी दी। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक एयर चीफ मार्शल (Air Chief Marshal RKS Bhadauria) ने पीएम मोदी को सूचित किया कि वायुसेना ने अपने हेवी लिफ्ट बेड़े को कोरोना संकट को थामने के लिए चलाए जा रहे अभियान में बिना रुके 24 घंटे काम करने का आदेश दिया है। वायुसेना के ऑरेशन पूरे हफ्ते बिना रुके संचालित हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑक्सीजन टैंकरों एवं अन्य जरूरी सामग्री के परिवहन में वायुसेना के अभियान की गति को बढ़ाने पर जोर दिया। वायुसेना के ऑपरेशन सुरक्षित, व्‍यापक और सुगमतापूर्वक चलाए जाएं पीएम मोदी ने इस पर भी जोर दिया। पीएम मोदी ने वायुसेना प्रमुख को यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोरोना संकट में चलाए जा रहे ऑपरेशनों में दिन रात काम कर रहे वायुसेना के जवान सुरक्षित और सकुशल रहें। यही नहीं पीएम मोदी ने इन ऑपरेशनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में भी बात की।

एयर चीफ मार्शल (Air Chief Marshal RKS Bhadauria) ने पीएम मोदी को बताया कि वायुसेना इन ऑपरेशनों को चलाने में अपने बड़े और मध्यम आकार के विमानों को तैनात कर रही है। वायुसेना प्रमुख ने पीएम मोदी को भारतीय वायुसेना की ओर से स्थापित किए गए एक समर्पित कोविड एयर सपोर्ट सेल के संचाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस सेल का काम कोरोना संकट में चलाए जा रहे वायुसेना के ऑपरेशनों के लिए विभिन्न मंत्रालयों और एजेंसियों के साथ तेजी से समन्वय सुनिश्चित करना है।

इस बैठक में पीएम मोदी ने भारतीय वायुसेना कर्मियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य और उनकी कुशलता के बारे में जानकारी ली। एयर चीफ मार्शल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराया कि वायुसेना में टीकाकरण कवरेज संतोषजनक है और यह लक्ष्‍य के बेहद करीब पहुंच गया है। वायुसेना प्रमुख ने पीएम मोदी को यह भी बताया कि भारतीय वायुसेना की ओर से संचालित अस्पतालों में कोविड-19 फेसेलिटी यानी कोविड केंद्रों की संख्‍या बढ़ाई गई है। साथ इनमें जहां तक संभव हो सके आम लोगों का इलाज करने के लिए भी कहा गया है। सनद रहे हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ बैठक की थी। इस बैठक में उन्‍होंने कोरोना संकट में सैन्‍य बलों की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशनों के बारे में जानकारी ली थी।

 

 

Post navigation

Prev
Next
परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान

परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान

  • August 8, 2026
पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात

पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात

  • August 8, 2026
मेरठ में CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बोले- शिवरात्रि तक यहां रोजाना होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

मेरठ में CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बोले- शिवरात्रि तक यहां रोजाना होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

  • August 8, 2026
चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, चालुज मोड़ के पास पलट गई बस, सात लोगों की मौत

चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, चालुज मोड़ के पास पलट गई बस, सात लोगों की मौत

  • August 8, 2026
IIT दिल्ली में 3000 छात्रों को डिग्री देंगे प्रधानमंत्री मोदी, परम प्रज्ञा सुपरकंप्यूटर का करेंगे उद्धाटन

IIT दिल्ली में 3000 छात्रों को डिग्री देंगे प्रधानमंत्री मोदी, परम प्रज्ञा सुपरकंप्यूटर का करेंगे उद्धाटन

  • August 8, 2026
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- ‘आप उत्तराखंड के…’

पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- ‘आप उत्तराखंड के…’

  • August 8, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान August 8, 2026
  • पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात August 8, 2026
  • राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचे, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे; कार्यक्रम स्थल पर जुटने लगी भीड़ August 8, 2026
  • मेरठ में CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बोले- शिवरात्रि तक यहां रोजाना होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा August 8, 2026
  • ‘आपके मन में कुछ और चल रहा होगा, मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं’, IIT दिल्ली के छात्रों से बोले पीएम मोदी August 8, 2026
  • ‘दोपहर 12 बजे आंख खुलती है’, सीएम योगी के तंज पर अखिलेश ने किया पलटवार August 8, 2026
  • ‘IIT दिल्ली में आना मेरे लिए बहुत खास’, दीक्षांत समारोह में बोले PM मोदी August 8, 2026
  • राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- ‘एक ऐसी सुबह जिसे मैं….’ August 8, 2026
  • चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, चालुज मोड़ के पास पलट गई बस, सात लोगों की मौत August 8, 2026
  • IIT दिल्ली में 3000 छात्रों को डिग्री देंगे प्रधानमंत्री मोदी, परम प्रज्ञा सुपरकंप्यूटर का करेंगे उद्धाटन August 8, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021