देशभर में मचे विरोध के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- कृषि बिलों पर महात्मा गांधी बहुत खुश होते

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि महात्मा गांधी के सामने अगर देश में नए कृषि कानूनों को पास किया जाता तो वह बहुत खुश होते। देशभर में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपति माहत्मा गांधी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर मंत्री ने यह बयान दिया।
केन्द्रीय भंडार द्वारा आयोजित महात्मा गांधी टाइटल पर आयोजित एक कार्यक्रम में उनकी जयंती पर संबोधन करते हुए कहा कि बापू के गांव और खेत केंद्रित दृष्टि को वास्तव में नए कृषि कानूनों द्वारा संबोधित किया गया है, जिसे आजादी के 70 साल बाद मोदी सरकार द्वार लाया गया है। उन्होंने कहा, “अगर बापू हमारे बीच होते, तो केंद्र द्वारा पारित नए कृषि कानूनों पर आज सबसे ज्यादा वही खुश होते। क्योंकि कृषि और ग्रामीण समृद्धि का विषय उनके दिल के बहुत करीब था’।