• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

स्मार्ट बनेंगे यूपी के सभी गांव, ग्राम सचिवालयों में मिलेगी हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी और मुफ्त वाई-फाई सुविधा

  • May 6, 2022
स्मार्ट बनेंगे यूपी के सभी गांव, ग्राम सचिवालयों में मिलेगी हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी और मुफ्त वाई-फाई सुविधा
  • यूपी में पंचायती राज विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं कि सभी ग्राम पंचायतों में जो ग्राम सचिवालय बनाए जा रहे हैं उन्हें हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जाएगी। साथ ही उसके पचास मीटर के दायरे में ग्रामीणों को मुफ्त वाई-फाई की सुविधा भी दी जाएगी।

लखनऊ। शहरों को स्मार्ट बनाने के लिए लगातार चल रहे मिशन के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक और बीड़ा उठाया है। गांव और किसानों को अपनी प्राथमिकता बताने वाली सरकार ने प्रदेश के सभी गांवों को स्मार्ट गांव के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है।

इसी के तहत विधानसभा चुनाव के दौरान लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए संकल्प को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया गया है। पंचायती राज विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं कि सभी ग्राम पंचायतों में जो ग्राम सचिवालय बनाए जा रहे हैं, उन्हें हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जाएगी। साथ ही उसके पचास मीटर के दायरे में ग्रामीणों को मुफ्त वाई-फाई की सुविधा भी दी जाएगी

भाजपा ने विधानसभा चुनाव में वादा किया था कि प्रदेश के सभी गांवों को इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जाएगी। यह संकल्प अगले पांच वर्ष के लिए था, लेकिन खास बात है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि लोक कल्याण संकल्प पत्र के अधिकांश संकल्पों को 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के पहले ही पूरा कर दिया जाए

ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लिए सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय है कि गांवों को इंटरनेट सुविधा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की ओर से गुरुवार को आदेश जारी कर दिया गया।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश की 58,189 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय की स्थापना की जा रही है। उद्देश्य यह है कि गांव की जनता को विभिन्न विभागों से संबंधित दस्तावेज, अभिलेख और कागजात ग्राम सचिवालय में पंचायत सहायक या कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से मिल जाएं।

ग्राम पंचायतों में निवासरत जनता की क्षमता का पूर्ण विकास और नई आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भरोसेमंद इंटरनेट कनेक्टिविटी आवश्यक है। स्मार्ट गांव की परिकल्पना में शासन ने निर्णय लिया है कि ग्राम सचिवालय कार्यालयों को हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाए। साथ ही ग्राम सचिवालय भवन के 50 मीटर दायरे में ग्रामीणों को मुफ्त वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी।

 


Post navigation

Prev
Next
राघव चड्ढा को मिल सकती है Z सिक्योरिटी, पंजाब की AAP सरकार ने वापस ली थी सुरक्षा

राघव चड्ढा को मिल सकती है Z सिक्योरिटी, पंजाब की AAP सरकार ने वापस ली थी सुरक्षा

  • April 15, 2026
‘Selected मुख्यमंत्री बनने पर बधाई…’, सम्राट चौधरी की शपथ के बाद तेजस्वी यादव ने कसा तंज

‘Selected मुख्यमंत्री बनने पर बधाई…’, सम्राट चौधरी की शपथ के बाद तेजस्वी यादव ने कसा तंज

  • April 15, 2026
“बिहार में सिर्फ मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा”, शपथ लेने के बाद सीएम सम्राट चौधरी का पहला बयान

“बिहार में सिर्फ मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा”, शपथ लेने के बाद सीएम सम्राट चौधरी का पहला बयान

  • April 15, 2026
‘बहुत देरी है ये, लेकिन हम स्वागत करते हैं, ‘ महिलाओं को आरक्षण पर मायावती का बड़ा बयान

‘बहुत देरी है ये, लेकिन हम स्वागत करते हैं, ‘ महिलाओं को आरक्षण पर मायावती का बड़ा बयान

  • April 15, 2026
अशोक मित्तल पर ED का एक्शन, अरविंद केजरीवाल बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे, करारा जवाब देंगे

अशोक मित्तल पर ED का एक्शन, अरविंद केजरीवाल बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे, करारा जवाब देंगे

  • April 15, 2026
अखिलेश यादव को खटकी महिला आरक्षण पर जल्दबाजी! सपा चीफ ने कहा- ये PDA के हक को मारने की साजिश

अखिलेश यादव को खटकी महिला आरक्षण पर जल्दबाजी! सपा चीफ ने कहा- ये PDA के हक को मारने की साजिश

  • April 15, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • राघव चड्ढा को मिल सकती है Z सिक्योरिटी, पंजाब की AAP सरकार ने वापस ली थी सुरक्षा April 15, 2026
  • ‘Selected मुख्यमंत्री बनने पर बधाई…’, सम्राट चौधरी की शपथ के बाद तेजस्वी यादव ने कसा तंज April 15, 2026
  • “बिहार में सिर्फ मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा”, शपथ लेने के बाद सीएम सम्राट चौधरी का पहला बयान April 15, 2026
  • ‘बहुत देरी है ये, लेकिन हम स्वागत करते हैं, ‘ महिलाओं को आरक्षण पर मायावती का बड़ा बयान April 15, 2026
  • अशोक मित्तल पर ED का एक्शन, अरविंद केजरीवाल बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे, करारा जवाब देंगे April 15, 2026
  • अखिलेश यादव को खटकी महिला आरक्षण पर जल्दबाजी! सपा चीफ ने कहा- ये PDA के हक को मारने की साजिश April 15, 2026
  • AAP राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की छापेमारी, राघव चड्ढा को हटाकर बनाए गए हैं डिप्टी लीडर April 15, 2026
  • मुश्किलों में पवन खेड़ा, सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक, नोटिस जारी कर मांगा जवाब April 15, 2026
  • बिहार में पहली बार BJP का मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी ने ली शपथ; JDU से दो डिप्टी सीएम April 15, 2026
  • ‘भारत ही फैसला करेगा’, ईरान-अमेरिका के बीच जंग रुकवाने में इंडिया के रोल पर सर्गियो गोर का बड़ा बयान April 15, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez