• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- चुनाव में प्रसपा से होगा गठबंधन और चाचा को मिलेगा पूरा सम्मान

  • November 3, 2021
अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- चुनाव में प्रसपा से होगा गठबंधन और चाचा को मिलेगा पूरा सम्मान
  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपावली से पहले चाचा शिवपाल की पार्टी से गठबंधन को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी। उन्होंने डाक बंगले में कार्यकर्ताओं से मिलकर त्योहार पर दिवंगत किसानों की याद में दीप जलाने का आह्वान किया।

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल की पार्टी से गठबंधन को लेकर आखिर अपनी चुप्पी तोड़ दी। उन्होंने सैफई में बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में प्रसपा से गठबंधन होगा। उन्होंने कहा कि चाचा शिवपाल सिंह यादव के दल प्रसपा से चुनाव में गठबंधन होगा और चाचा का पार्टी में पूरा सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलकर दीपावली की बधाई दी और खाद, फसल व अन्य कारणों से दिवंगत किसानों की याद में एक दीपक जलाने की अपील की।

लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी छोटे क्षेत्रीय दलों से गठबंधन करेगी। नेताजी मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन पर प्रसपा से गठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि वे आज यही बात कहने जा रहे हैं कि गठबंधन पर पार्टी में उनका पूरा सम्मान किया जाएगा। कहा, ओमप्रकाश राजभर ने गठबंधन करके ऐतिहासिक काम किया है।

उन्होंने कहा कि आज दीपावली है, हम सभी लोग संकल्प लें कि सभी के जीवन में खुशियां आएं और उत्साह के साथ दीपावली मनाएं। वहीं एक विचार यह भी करना पड़ेगा कि आज भी लोग महंगाई के कारण त्योहार नहीं मना पा रहे हैं। गरीबी के कारण लोगों का पेट नहीं भर रहा है। आज ही एक खबर आई है कि किसान ने कर्ज के कारण बागपत में आत्महत्या कर ली। किसान संकट में है, प्रदेश में किसानों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। कई किसान खाद के लिए लाइन में लगकर अपनी जान दे चुके हैं। आज खेत में धान खड़ा है, धान की कीमत कहां मिलेगी, यह सरकार नहीं बता पा रही है। किसान को मजबूरन धान मंडी में बेचना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि बिजली महंगी हो गई है, खाद है नहीं, कीटनाशक दवाइयां, सब्जियां महंगी हो गई हैं। प्रदेश सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रही है। जिस तरह से महंगाई बढ़ी है, उससे जनता दुखी है। कोरोना काल के बाद भी व्यापार अभी तक आगे नहीं बढ़ पाया है। कहा, आर्थिक संकट आखिर किसने पैदा किया है। आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी का सफाया होने वाला है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यों का ही उद्घाटन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसानों की याद में एक दीपक जलाने की भी अपील की। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से डाक बंगले में मिलकर दीपावली की बधाई दी।

 

 

Post navigation

Prev
Next
नकुड़ में भूमि विवाद: अधिवक्ता समेत कई लोगों पर कब्जे के प्रयास, चोरी और धमकी के आरोप

नकुड़ में भूमि विवाद: अधिवक्ता समेत कई लोगों पर कब्जे के प्रयास, चोरी और धमकी के आरोप

  • August 9, 2026
परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान

परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान

  • August 8, 2026
पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात

पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात

  • August 8, 2026
मेरठ में CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बोले- शिवरात्रि तक यहां रोजाना होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

मेरठ में CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बोले- शिवरात्रि तक यहां रोजाना होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

  • August 8, 2026
‘दोपहर 12 बजे आंख खुलती है’, सीएम योगी के तंज पर अखिलेश ने किया पलटवार

‘दोपहर 12 बजे आंख खुलती है’, सीएम योगी के तंज पर अखिलेश ने किया पलटवार

  • August 8, 2026
चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, चालुज मोड़ के पास पलट गई बस, सात लोगों की मौत

चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, चालुज मोड़ के पास पलट गई बस, सात लोगों की मौत

  • August 8, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नकुड़ में भूमि विवाद: अधिवक्ता समेत कई लोगों पर कब्जे के प्रयास, चोरी और धमकी के आरोप August 9, 2026
  • हेलीकाप्टर से बरसे फूल, शिवभक्तों का बढ़ा उत्साह August 8, 2026
  • मंडलायुक्त रूपेश कुमार ने किया कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन August 8, 2026
  • प्रगति सोशल वेलफेयर सोसायटी ने शिवभक्त काविंड़यों को वितरित किए केले-बिस्किट व टॉफियां August 8, 2026
  • भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर व्यापारियों ने शहीदों को किया नमन August 8, 2026
  • रालोद कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव के जलाभिषेक को गंगाजल किया वितरित August 8, 2026
  • कांवड़ यात्रा को दुर्घटना रहित बनाने पर पुलिस की मंथन बैठक, August 8, 2026
  • गन्दगी व सफाई व्यवस्था चैपट होने से कालोनीवासियों में रोष August 8, 2026
  • सुरक्षित कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सहारनपुर पुलिस प्रशासन सतर्क August 8, 2026
  • परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान August 8, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021