• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

बकरीद पर कुर्बानी की फोटो या वीडियो वायरल करने वालों पर होगा एक्शन, योगी आदित्यनाथ सरकार की गाइडलाइंस

  • July 10, 2022
बकरीद पर कुर्बानी की फोटो या वीडियो वायरल करने वालों पर होगा एक्शन, योगी आदित्यनाथ सरकार की गाइडलाइंस
  • Yogi Adityanath Government Set For Action Against Photo Or Video Viral Of Quarbani कहीं पर भी कुर्बानी की फोटो या वीडियो वायरल करने वाले पर एक्शन लिया जायेगा। इतना ही नहीं ऐसा करने वाले को जेल भी भेजा जा सकता है।

लखनऊ। बकरीद पर कुर्बानी को लेकर योगी आदित्यनाथ ने गाइडलाइन भी जारी की है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सरकार की तरफ से सख्त एक्शन भी हो सकता है।

योगी आदित्यनाथ सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी बकरीद पर कुर्बानी का फोटो या फिर वीडियो को वायरल ना करे। कहीं पर भी कुर्बानी की फोटो या वीडियो वायरल करने वाले पर एक्शन लिया जायेगा। इतना ही नहीं ऐसा करने वाले को जेल भी भेजा जा सकता है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुर्बानी के बाद फोटो या वीडियो वायरल करने या फिर शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कड़ाई से पेश आएं। कहीं पर भी माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता की जाए। शरारती तत्व दूसरे सम्प्रदाय के लोगों को अनावश्यक उत्तेजित करने की कोशिश कर सकते हैं, ऐसे मामलों पर नजर रखें। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद पर अमन-चैन कायम रखने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश था कि राज्य में माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ कड़ाई से निपटा जाए। किसी भी पर्व को उसकी आस्था के अनुरूप ही मनाना उचित होता है। उसके नाम पर हुड़दंग या फिर फूहड़ता बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने बकरीद के साथ ही सावन मास के सोमवार तथा कांवड़ यात्रा समेत अन्य पर्व और त्योहारों को देखते हुए साफ कहा है कि शरारती तत्वों से जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ पेश आएं।

उन्होंने कहा कि बकरीद पर कुर्बानी के दौरान भी हमको निर्धारित स्थल तथा समय का ध्यान रखना होगा। अधिकारी सुनिश्चित करें की किसी भी सार्वजनिक स्थल, सड़क या फिर चौराहा पर कुर्बानी ना हो। किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी ना हो। कुर्बानी के बाद सालिड वेस्ट का तत्काल ही निर्धारण हो। इसको चाहे आयोजक करें या फिर नगर निगम तथा नगर निकाय करें। कुर्बानी के बाद तत्काल सफाई की व्यवस्था हो। सालिड वेस्ट को ऐसे स्थान पर ना रखा जाए, जहां से बदबू फैले। इसको बस्ती या आबादी से दूर रखा जाए। इसको किसी भी कीमत पर पानी में ना बहाया जाए। बकरीद पर कुर्बानी के लिए स्थान का चिन्हांकन पहले से ही होना चाहिए। विवादित जगहों पर कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। तय स्थान के अतिरिक्त कहीं और कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न हो। कुर्बानी के बाद अपशिष्ट के व्यवस्थित निस्तारण की कार्ययोजना होनी चाहिये। अन्यथा की स्थिति में यह अपशिष्ट बीमारी का कारक बनते हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- ‘ये याद रखना चाहिए कि…’

DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- ‘ये याद रखना चाहिए कि…’

  • September 19, 2026
छात्रों के सुसाइड, पेपर लीक से H-1B वीजा फीस तक… कांग्रेस ने केंद्र को घेरा

छात्रों के सुसाइड, पेपर लीक से H-1B वीजा फीस तक… कांग्रेस ने केंद्र को घेरा

  • September 19, 2026
‘जब अजित डोभाल को लगा कि उनका करियर खत्म होने वाला है’, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा

‘जब अजित डोभाल को लगा कि उनका करियर खत्म होने वाला है’, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा

  • September 19, 2026
दिशा सालियान केस: पिता का संजय राउत से सवाल, ‘अगर उनकी बेटी के साथ…’

दिशा सालियान केस: पिता का संजय राउत से सवाल, ‘अगर उनकी बेटी के साथ…’

  • September 19, 2026
ममता बनर्जी को लगा झटके पर झटका तो कपिल सिब्बल बोले, ‘ये जुगलबंदी…’

ममता बनर्जी को लगा झटके पर झटका तो कपिल सिब्बल बोले, ‘ये जुगलबंदी…’

  • September 19, 2026
यूपी में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का अभियान शुरू, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

यूपी में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का अभियान शुरू, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

  • September 19, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, तीन पदों पर कब्जा September 19, 2026
  • गांधी पार्क में श्रीरामलीला महोत्सव के लिए हुआ बल्ली पूजन September 19, 2026
  • 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी कुराश, भारोत्तोलन एवं जूडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ September 19, 2026
  • भारतीय ज्ञान परंपरा से वैश्विक संकटों के समाधान पर मंथन September 19, 2026
  • गागलहेड़ी में पुलिस मुठभेड़, एक घायल समेत दो गौकश गिरफ्तार September 19, 2026
  • DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- ‘ये याद रखना चाहिए कि…’ September 19, 2026
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता 15 वर्षीय किशोर बरामद, परिवार को सौंपा September 19, 2026
  • छात्रों के सुसाइड, पेपर लीक से H-1B वीजा फीस तक… कांग्रेस ने केंद्र को घेरा September 19, 2026
  • ‘जब अजित डोभाल को लगा कि उनका करियर खत्म होने वाला है’, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा September 19, 2026
  • दिशा सालियान केस: पिता का संजय राउत से सवाल, ‘अगर उनकी बेटी के साथ…’ September 19, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021