‘सनातन रहेगा तभी सत्ता आएगी…’, राम मंदिर चोरी मामले पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिया बड़ा बयान

‘सनातन रहेगा तभी सत्ता आएगी…’, राम मंदिर चोरी मामले पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिया बड़ा बयान

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही हैं. विरोधी दल इस मामले को लेकर बीजेपी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का इस मामले पर बड़ा बयान सामने आया हैं. उन्होंने कहा कि ये पाप किसने किया इसका खुलासा होना जरूरी हैं. क्योंकि सनातन बड़ा है और सत्ता छोटी हैं. सनातन रहेगा तभी सत्ता आएगी.

आचार्य प्रमोद कृष्णम गाजियाबाद में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने राम मंदिर दान में हुए गबन को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों की आस्था का विषय है. यह जो घोटाला है, यह जो चोरी है यह किसी बिजनेसमैन की फैक्ट्री में नहीं हुई है. यह लाला जी के दुकान की चोरी नहीं है यह भगवान राम के मंदिर की चोरी है.

सत्ता से बड़ा सनातन हैं- आचार्य प्रमोद कृष्णम

कल्कि पीठाधीश्वर ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि राम मंदिर में जो चोरी हुई वो घोर पाप है…इस्तीफा देना ना देना, पद पर बने रहना या पद छोड़ देना यह बहुत छोटे विषय हैं. सनातन बड़ा है सत्ता छोटी है. सनातन रहेगा तभी सत्ता आएगी. नरेंद्र मोदी और सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट राम मंदिर का शिलान्यास उन्होंने किया. उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा की.

पूरी दुनिया में सनातन धर्म को मानने वाले करोड़ों लोग हैं. राम मंदिर में जो हुआ उसकी तह में जाना जरूरी हैं. किसने यह पाप किया है उसका पर्दाफाश होना चाहिए. कौन दोषी है कौन निर्दोष है इसका फैसला जांच के बाद होगा. लेकिन, जो लोग इतने बड़े पदों पर होते हैं जिनका अनुसरण दुनिया करती है, उन्हें फॉलो करती है.

इन्हें आदर्श के रूप में देखा जाता है उनका नैतिक मूल्यों का निर्वहन करना बहुत जरूरी होता है. राम मंदिर ट्रस्ट जुड़े सभी पदाधिकारियों को नैतिक मूल्य का निर्वहन करते हुए अपने पदों से हट जाना चाहिए. यह हजारों करोड़ का मामला है. हजारों करोड़ का घोटाला है. करोड़ों लोग दर्शन के लिए पहुंचे हैं. किसी का भरोसा नहीं टूटना चाहिए.

Leave a Reply