नई दिल्ली : आज 18 जुलाई सोमवार का दिन, सावन मास, कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि 8.56AM तक रहेंगी उसके बाद षष्ठी तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार के शुभकार्य, महत्वपूर्ण व्यवसायों के आरंभ के लिए, विवाह आदि कार्यों के लिए शुभ रहेगा। किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य, घर, कार्यालय, वह अचल संपत्ति से संबंधित कार्यों के लिये औषधि प्रयोग व किसी भी प्रकार की सर्जरी के लिए भी अति शुभ रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य साबित होगा। आज के दिन के हिसाब से आर्थिक स्थिति काफी कमजोर रह सकती है। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आएंगी और कार्यभार की अधिकता हो सकती है। अधिक तनाव और चिंता करने की आदत सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। व्यापारियों को कड़ी मेहनत करने पर फायदा हो सकता है। छात्रों को सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में किसी की सेहत आज चिंता का विषय बन सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आर्थिक रूप से आज दिन बेहद शुभ है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेंगे, व्यापार में विस्तार की योजना बना सकते हैं। कमीशन लाभांश और रॉयल्टी से जुड़े लोगों के लिए आज दिन फायदेमंद हो सकता है। प्रॉपर्टी में पूंजी निवेश कर सकते है जो आगे जाकर लाभदायक रहेगी। छात्रों के लिए दिन आज उनके अनुकूल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। भाई बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक रहेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ भी मिलेगा। व्यापारियों के लिए कारोबार आज दिन मध्य रहेगा। पूंजी निवेश करने से पहले किसी विश्वास पात्र से राय लेने में बिल्कुल भी हिचकिचाहट न महसूस करें। छात्रों का आज पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। भाई बहनों से मनमुटाव बढ़ सकता है। आज आपका ज्यादातर समय परिवार के साथ बीत सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेंगी कड़ी मेहनत करने पर ही फल की प्राप्ति होगी। कोई पुरानी बिज़नेस डील अचानक से लाभ दे सकती है। व्यापार की दृष्टि से यहाँ से पूंजी निवेश करेंगे। वहाँ से सफलता मिलने की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना विवाद होने की संभावना है। परिजनों से भी कलह हो सकता है। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे परेशानी हो सकती है। छात्रों के लिए दिन मुश्किल भरा रह सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहेगा।आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश कर सकते हैं जो आगे चलकर फ़ायदेमंद साबित होंगे। शेयर बाजार, सट्टा बाजार, पर पैसा लगाना उम्मीद से ज्यादा फायदेमंद रहेगा। व्यापारी वर्ग पूंजी निवेश करने से पहले किसी की सलाह जरूर लें। मीडिया, पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। छात्रों का मन पढ़ने लिखने में लगेगा भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर विचार करेंगे। भाई बहनों से छुटपुट बात पर मनमुटाव हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात की संभावना है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा, और शुभ फल मिलने की संभावना है।अच्छी स्थिति में मजबूती आएगी। धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगतिशील और बड़े बदलाव करेंगे अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारिक क्षेत्र में कड़ी मेहनत के चलते बड़ा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। भूमि, भवन आदि खरीदने पर विचार कर सकते हैं। छात्रों का दिन उनके अनुकूल रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन शुभफलदायी होगा।आज के दिन आपकी कोई मनोकामना अवश्य पूर्ण होगी। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन विशेष है। फ़िल्म जगत, मीडिया से जुड़ें लोगों को कोई ना कोई सफलता प्राप्त होगी। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे किस्मत का सहयोग मिलेंगे। परिवार में सुख शांति रहेंगी। छात्रों का दिन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ फल लेकर आ रहा है।आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मेहनत रंग लाएगी। हाथ आए हर अवसर को आप लाभ में बदल सकते हैं। धन का आगमन होगा। कार्यक्षेत्र में आपके कामों की प्रशंसा हो सकती है। उच्चाधिकारी आप से प्रसन्न रहेंगे। नौकरी व्यापार में भी लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। मित्र मंडली के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। भाई बहनों से लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। काम की अधिकता की वजह से मानसिक तनाव उभर सकता है। आत्मविश्वास बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में समय पर सही निर्णय न लेने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता। लेन देन में सावधानी बरतें। छात्रों के दिन शुभ है मेहनत करने पर सकारात्मक फल मिलेंगे। मित्रों के साथ कही घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। परिवार में किसी आयोजन, उत्सव में शामिल हो सकते हैं, माता पिता की सेहत का ख्याल रखें, दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यालय में आप अपने मधुर व्यवहार से सबका मन जीत सकते हैं। आर्थिक उन्नति के योग हैं। किसी नई योजना पर पूंजी निवेश कर सकते हैं। आज के दिन आप अपने आसपास के लोगों से संबंध मधुर बनाने की कोशिश करेंगे। मित्र मंडली के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है पढ़ाई पर ध्यान लगेगा। भाई बहनों से मनमुटाव हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आप मानसिक अशांति का अनुभव कर सकते हैं। आज आपका दिन उलझनों से भरा रह सकता है।कार्यालय में ऑफिस पॉलिटिक्स में फंस कर आपकी छवि धूमिल हो सकती है। सावधानी बरतें। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। नौकरी व्यापार के लिए भी दिन सामान्य है। छात्रों को मन चाहे परिणाम प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से वाद विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा।आज आप मानसिक शान्ति का अनुभव करेंगे। आपका व्यवहार सभी के साथ संतुलित रहेगा। पिछले दिनों से आ रही समस्याओं का समाधान होगा अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मेहनत रंग लाएगी। धन की समस्या दूर होगी। नौकरी व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है। बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आज का दिन छात्रों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ रहा है। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। घर परिवार में पूजा अनुष्ठान करवा सकते हैं पारिवारिक माहौल आध्यात्मिक रहेगा।