नवागत सीएमओ डॉ. शेरसिंह कक्कड़ का स्वागत

नवागत सीएमओ डॉ. शेरसिंह कक्कड़ का स्वागत
सहारनपुर में नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेरसिंह कक्कड़ का स्वागत करते चिकित्सक।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के अनुपालन में मुरादाबाद के मंडलीय चिकित्सालय में तैनात वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शेरसिंह कक्कड़ को सहारनपुर का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यालय पहुंचकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय से उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आशीष कुमार, वरिष्ठ फार्मासिस्ट संदीप मौर्या और वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक एमपी सिंह चावला ने नवागत सीएमओ को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल देव, डॉ. मुकेश, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल जैन, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़, जिला महिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनदीप सिंह, वरिष्ठ फार्मासिस्ट सुनील ढोबाल समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply