PM मोदी को रूस आने का दिया राष्ट्रपति पुतिन ने निमंत्रण, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

PM मोदी को रूस आने का दिया राष्ट्रपति पुतिन ने निमंत्रण, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 24वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूस आने का न्यौता दिया है. पीएम मोदी ने इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है. शिखर सम्मेलन की तारीख दोनों देशों की आपसी सुविधा के मुताबिक, राजनयिक माध्यमों से तय की जाएगी.

पश्चिम एशिया और ब्लैक सी के हालात पर भी चर्चा हुई 

दोनों नेताओं ने मुलाकात के दौरान भारत और रूस के द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की है. साथ ही दोनों नेताओं ने राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, कौशल गतिशीलता और जन-जन के बीच रिश्तों समेत कई क्षेत्रों में सहयोग को लेकर चर्चा की है.  दोनों नेताओं ने रूस की अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक प्रदर्शनी ‘INNOPROM India’ के भारत में पहली बार आयोजन का स्वागत किया. यह प्रदर्शनी 9 से 11 सितंबर 2026 तक आयोजित की गई. नेताओं ने इसे दोनों देशों के बीच व्यापार और औद्योगिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने प्रदर्शनी का दौरा भी किया और वहां मौजूद प्रतिभागियों से बातचीत की. बैठक में भारत की 2026 BRICS अध्यक्षता के तहत बहुपक्षीय सहयोग को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ. दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया और काला सागर क्षेत्र में जारी संघर्षों समेत प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए.

संघर्षों के समाधान का रास्ता संवाद और कूटनीति निकल सकता है

इसके अलावा इन संघर्षों के कारण समुद्री व्यापार और भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर भी चर्चा हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर कहा कि संघर्षों के समाधान का रास्ता संवाद और कूटनीति से ही निकल सकता है. उन्होंने शांति प्रयासों में सहयोग के लिए भारत की तत्परता भी दोहराई. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने भारत और रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के प्रयास जारी रखने पर सहमति जताई. दोनों नेताओं ने कहा कि भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बावजूद दोनों देशों के संबंधों में लगातार मजबूती और लचीलापन देखने को मिला है.

Leave a Reply