मुस्तफा मस्जिद: अजय राय की एंट्री, चले अखिलेश यादव की राह, मांगा ये नक्शा

मुस्तफा मस्जिद: अजय राय की एंट्री, चले अखिलेश यादव की राह, मांगा ये नक्शा
कांग्रेस नेता अजय राय

यूपी के मुरादाबाद में तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू) की दीवार से सटी मुस्तफा मस्जिद प्रकरण ने सियासी तूल पकड़ लिया है. आज जुमे की नमाज के दिन यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय दिल्ली से सीधे मुस्तफा मस्जिद पहुंचे. अजय राय ने मस्जिद कमेटी के लोगों से मुलाकात की और मस्जिद के बारे में जानकारी ली. अजय राय ने इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी हमला बोला है.

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जैसे सरकार मस्जिदों के नक्शे मांग रही है. वैसे ही मैं मुख्यमंत्री जी से कहूंगा कि वो अपने मुख्यमंत्री आवास का नक्शा दिख दें कि वह पास है या नहीं. प्रदेश और देश की जनता के सामने नक्शा प्रस्तुत करे जिससे जनता सच जान सके.

अपने इस बयान के जरिए अजय राय, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की राह चलते दिखे. कई मौकों पर अखिलेश भी मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग का न सिर्फ नक्शा मांगा है, बल्कि यह भी दावा किया है कि सीएम आवास नक्शे पर नहीं बना है.

‘मस्जिद तोड़ने का काम कर रही है सरकार’

उन्होंने कहा कि मुस्तफा मस्जिद काफी साल पुरानी है. उस समय मुरादाबाद विकास प्राधिकरण भी नहीं था. ऐसा लग रहा है कि लोगों को प्रताड़ित करने और मस्जिद तोड़ने का ही सरकार काम कर रही है. सहारनपुर के अंदर कार्रवाई की. चारों तरफ ऐसा करके माहौल खराब किया जा रहा है.

‘मस्जिद बचाने के लिए आधी रात को आना पड़ा तो आएंगे’

अजय राय ने कहा कि सरकार की मंशा हिन्दू मुस्लिम भाईचारा खत्म करने की है. कांग्रेस इनके मंसूबे कामयाब नही होने देगी. मैं अपने कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि मस्जिद के लिए सब डट कर खड़े रहे. अगर आधी रात भी मस्जिद को बचाने के लिए यहां आना पड़ेगा तो हम सब कांग्रेस के कार्यकर्ता यहां पहुंचेंगे.

हम भाई चारे को नहीं होने देंगे खत्म- अजय राय

अजय राय ने कहा कि “सनातनी सब यहां मस्जिद की हिफाजत के लिए खड़ा है. मस्जिद को कोई नहीं गिरा सकता. अब मस्जिद की सुरक्षा के लिए हिन्दू आगे आएंगे और मंदिर की सुरक्षा के लिए मुसलमान आगे आएंगे. हम भाईचारे को खत्म नहीं होने देंगे. इसके नाम पर धुर्वीकरण नहीं होने देंगे.”

उन्होंने आरोप लगाया कि गोरखपुर में मुख्यमंत्री ने श्मशान का पैसा खाया है. कमीशन खोरी चल रही है. विधानसभा चुनाव के बारे में कहा कि हम 403 सीटो पर पूरी तरह मजबूती के साथ काम कर रहे है. राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा कि गठबंधन की कितनी सीटे होंगी. उसके बाद वह रवाना हो गया.

क्या है मुस्तफा मस्जिद का विवाद?

दरअसल, यूपी के मुरादाबाद में तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू) की दीवार से सटी करीब 40 साल पुरानी मुस्तफा मस्जिद को अवैध निर्माण बताते हुए एमडीए की ओर से नोटिस जारी किया गया है जिस पर 25 सितंबर को सुनवाई होनी है.

Leave a Reply