चकमार्गो व सरकारी जमीन से अवैध कब्जे न हटने से नाराज किसानो ने एसडीएम कार्यालय पर दिया धरना

चकमार्गो व सरकारी जमीन से अवैध कब्जे न हटने से नाराज किसानो ने एसडीएम कार्यालय पर दिया धरना
एसडीएम कार्यालय पर धरना देते किसान

नकुुड 11 सितबंर इंद्रेश। सरकारी जमीन व चकमार्गो से कब्जे न हटने के विरोध में क्षेत्र विभिन्न गांवों के किसानो ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया है। किसानो ने आरोप लगाया कि उन्होने   तहसील के अधिकारियो से लेकर मुख्यमंत्री तक अवैध कब्जे हटवाने की मांग की पंरतु तहसील कर्मचारी कागजो में कब्जे हटवाने की बात कहकर अधिकारियो को गुमराह कर देते है। अवैध कब्जे ज्ंयो के त्यांे बने रहते है।

शुक्रवार को मंधोर निवासी प्रेमचंद नीची नकुड निवासी किसान नितिन , खारीबंास निवासी राजेंद्र सिंह एसडीएम कार्यालय के सामने  सुबह दस बजे से धरने पर बैठ गये। प्रेमचंद का आरोप था कि मंधोर मु0 व मंधोर अह0 मे हजारो बीघा सरकारी जमीन पर दबंगों ने अवैध कब्जे कर रखे है । वह कई वर्षों से एसडीएम से लेकर कमिश्नर तक अवैध कब्जे हटवाने के लिये चक्कर काट चुके हैं परतु आज तक कोई कार्रवाई नंही हुई। नीची नकुड निवासी किसान नितिन का कहना है कि उसने 19 अगस्त को मुख्यमंत्री के दरबार मे मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर उसके ख्ेात पर जाने वाली चकरोड से अवैध कब्जे हटवाने की मांग की। पंरतु आज तक कब्जा नंही हटा। चकमार्ग पर अवैध कब्जा न हटने से वह अपने खेत पर नंही जा रहा है। अधिकारियो व मुख्यमंत्री के आदेश तहसील मे आकर दम तोड देते है।

उधर खारीबांस निवासी राजेंद्र सिंह ने अपना दुखडा सुनाते हुए कहा कि उसकी जमीन खंडवा मे है। वंहा देा चकमार्गो पर दबंगों  ने अवैध कब्जे कर रखे है। वह आठ वर्षो से चकमार्गो को खुलवाने के लिये तहसील के चक्कर लगा रहा है। पंरतु कोई सुनवाई करने वाला नंही है। विगत दिनो राजेेंद्र सिंह ने चकमार्ग से अवैध कब्जा हटवाने के लिये संपूर्ण समाधान दिवस पर धरना भी दिया था। पंरतु उसकी पीडंा सवंेदनहीन तहसील प्रशासन के कानों तक नंही पुहची।

राजेंद्र ने  बताया कि वह लेखपाल कागजो मे शिकायतो का निस्तारण दिखा देता है ओर अधिकारी उस पर यकीन करके बैठ जाते है। युवा नेता आशीष त्यागी ने कहा कि तहसील प्रशासन की मिठी गोली अब काम नंही करेगी। अधिकारी सरकारी संपत्तियो से अवैध कब्जे हटवाने के प्रति संवेदनशील नंही है। उन्होंने कहा अवैध कब्जे हटने तक उनका धरना जारी रहेगा। शाम चार बजे तक किसानो का धरना जारी था।

Leave a Reply