पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर लायी गयी देशी शराब बरामद कर आरोपी को जेल भेजा
नकुुड 8 सितबंर इंद्रेश। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शातिर नशा तस्कर को गिरफतार करने का दावा किया है।
कोतवाल ज्ञानेश्वर बोद्ध ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि एसआई प्रमोद कुमार, हेडकांस्टेबल कालुराम, व अंकुश कुमार की टीम ने अघ्याना रोड पर चैकिंग के दौरान एक यचुक को गिरफतार किया है। आरोपी के कब्जे से एक दर्जन हरियाणा से तस्करी कर लायी गयी देशी शराब व एक बाईक बरामद हुई है।
आरोपी की पहचान अजय उर्फ काजी निवासी कुल्हेडी के रूप मे हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नकुड कोतवाली में विभिन्न अपराधों मे आठ मामले दर्ज है।
इसके अलावा पुलिस ने मोबाईल हैक कर धौखधडी से 244546 रूपये निकालने के मामले मे 67496 रूपये वापस कराने का दावा किया है। कोतवाल ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि पदमनगली निवासी पिडित कृष्णपाल पुत्र राजवीरसिंह ने बताया कि उसके फोन को हेक करके आरोपियो ने उसके खाते 246546 रूपये उडा लिये है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए साईबर फ्राड से ठगी गयी रकम मे से 67496 रूपये पडित के खाते मे वापस करा दिये है।
