स्वरा भास्कर के बयान पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, ‘अरी नाककटु-चंडालन ये…’

स्वरा भास्कर के बयान पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, ‘अरी नाककटु-चंडालन ये…’

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के ‘जौहर’ वाले बयान पर सियासी बवाल मचा हुआ है. पक्ष-विपक्ष की ओर से इस मामले पर लगातार प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. कई नेता उनके इस बयान की आलोचना पर उतर आए हैं. इस बीच बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भी अब स्वरा भास्कर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

इस दौरान उन्होंने स्वरा के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “एक तथाकथित महिला है उसने रानी पद्मावती पर और जौहर पर बयान दिया. उसने कहा कि जौहर कायरता है. अरी नाककटु, चंडालन ये कायरता नहीं जौहर तो वीरता हैं.” धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा, “जौहर समर्पण हैं. तुम क्या जानों जौहर और संस्कृति को, तुम क्या जानों मर्यादा को, जो लोग धर्मविरोधी हैं वे जौहर को समझ नहीं सकते.”

‘कुछ लोग भईया को सईयां….’

धीरेंद्र शास्त्री ने आगे स्वरा भास्कर के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा, “कुछ लोग तो भईया को सईयां बना लेते हैं वो क्या जानें जौहर की बात.” वहीं उन्होंने आगे यह कहते हुए अपना बयान खत्म किया कि अगर किसी को उनके बयान से बुरा लगे या भावनाएं आहत हों तब भी मैं सिर्फ सच ही कहूंगा. फिलहाल धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

स्वरा भास्कर ने अपने बयान में क्या कहा था?

दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस सीन को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी और सवाल उठाया था कि क्या इस तरह का चित्रण यौन हिंसा का सामना कर चुकी महिलाओं के लिए गलत संदेश दे सकता है.

स्वरा भास्कर ने 31 अगस्त को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में ‘वुमन लाइफ फ्रीडम टॉक’ कार्यक्रम में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा था, “जब मैं फिल्म का सीन देख रही थी जिसमें सभी 800 महिलाएं जौहर करती हैं तो मैंने सोचा कि ईश्वर न करे, लेकिन अगर मैं रेप सर्वाइवर होती तो ये फिल्म आखिर मुझे क्या संदेश दे रही है?”

स्वरा भास्कर ने आगे कहा, “मैं कायर जैसा महसूस करती कि मैंने खुद की इज्जत बचाने के लिए अपनी जान नहीं ली. क्या आप हमारे जैसे समाज में यही संदेश देना चाहते हैं, जहां रेप एक महामारी की तरह फैल रहा है? क्या हम अपनी रेप सर्वाइवर्स को ये कहना चाह रहे हैं कि आपको जीने का अधिकार नहीं है.” इस बयान के बाद विवाद शुरू हो गया था.

Leave a Reply