हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा स्थल का शुद्धिकरण किये जाने के विरोध
सहारनपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद जिस तरह भाजपा समर्थित लोगों ने वहां रैली स्थल का शुद्धिकरण किये जाने के विरोध में आज कांग्रेस पिछड़ा विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्ययालय पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की सलाहकार समिति के सदस्य अशोक सैनी व जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा के संयुक्त नेतृत्व में आज कांग्रेस पिछड़ा विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कोर्ट रोड स्थित आयकर भवन के निकट एकत्रित हुए और जोरदार नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान आलम व उत्तर प्रदेश पिछड़ा विभाग सलाहकार समिति के सदस्य एवं पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद जिस तरह भाजपा समर्थित लोगों ने वहां रैली स्थल का शुद्धिकरण किया, वह घोर निंदनीय हैं। अशोक सैनी ने कहा कि यह घृणित कृत्य भाजपा की दलित विरोधी नीति का एक जीवंत प्रमाण तो है ही, साथ ही साथ यह संविधान की उस मूल भावना के विरुद्ध भी है जिसके अनुसार धर्म और जाति के नाम पर नागरिकों में भेदभाव और छुआछूत जैसे नीति और विचार संवैधानिक अपराध की श्रेणी में आते हैं। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान आलम ने इसका विरोध करते हुए इसकी निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने इसे धर्म और जाति के नाम पर देश के नागरिकों को आपस में बांटने और लड़वाने की सोची-समझी भाजपाई साजिश बताया ।
राणा ने भाजपा हाई कमान से अपने उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की । महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल व कांग्रेस पिछड़ा विभाग के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी ने इस संपूर्ण प्रकरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी घोर निंदा की। विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान आलम, ओबीसी विभाग के प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य अशोक सैनी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल, पूर्व प्रदेश सचिव सत्यम भूरियान सैनी, पिछड़ा विभाग के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी, सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, प्रभजीत सिंह, धर्मपाल जोशी, प्रीतम सैनी, जिला महिला अध्यक्ष श्वेता सैनी, आरिफ खान, रेखा धीमान, रीता बब्बर, सविता सैनी, ओमपाल सिंह डंकोवली, नीरज कपिल, पल्लवी बाली, हरिओम मिश्रा, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, सुरेंद्र सैनी, गुलफाम अंसारी, सतीश कश्यप, नसीब खान, शाहबाज अली, ऋषिपाल, इकराम खान, गुलशेर अल्वी, मयंक शर्मा, राकेश वर्मा, सलीम मलिक आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
