सपा ने रालोद की इज्जत पर हाथ डाला है उन्हे जवाब मिलेगा – मलूक नागर
नकुड 31 अगस्त इंद्रेश। सहारनपुर मे रालोद भाजपा को मजबूत करने के लिये आयी है। सपा तेहत्तर सीट के बजाये चार सौ तीन भी दे है तो भी उन्हे सफलता नहीं मिलेगी। सपा ने रालोद की इज्जत पर हाथ डाला है। उन्हे जवाब दिया जायेगा।
रालोद के राष्टरीय प्रवक्ता मलूक नागर ने तीन सितंबर की केंद्रीय मंत्री व रालोद के राष्टरीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की रामपुर मनिहारान मे आयोजित रैली की तैयारी के सिलसिले मे नकुड मे कार्यकर्ताओ को सबोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किये। कहा कि चौ0 चरणसिंह जी ने मुलायम सिंह की उस समय मदद की थी जब उन्हे कोई ठोर ठिकाना नहीं मिल रहा था। रालोद ने सपा को चौबिश सीटे जितायी थी। पंरतु हम अखिलेश की शान मे कोई असंसदीय भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहते।
इस मौके पर बिजनोर से रालोद सांसद चंदन चौहान ने यंहा प्रदीप भांकला के निवास पर आयोजित एक कार्यक्रम मे कहा कि सहारनपुर मे भाजपा को मजबूत कर रहे है। रामपुर मनिहारान मे आयोजित रैली का कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकालना चाहिए। चीनी मंहगी होने पर उन्होंने कहा कि जो लोग नहीं चाहते कि किसानो को गन्ने का लाभकारी मूल्य मिले वही चीनी के महंगी होने के मुददे पर पर चिल्ला रहे है ।
उन्होंने सभी से जयंत चौधरी की तीन सितबंर की रैली मे भागेदारी करने की अपील की । कहा कि हम सहारपुर की सातों सीटों पर भाजपा को जिताने के लिये मजबूती से चुनाव लडगें । किसी के बहकावे में नही आना है। इस मौके पर उन्होंने नयागांव ढोल्लामाजार सहित कई अन्य गांवो मे छोटी छोटी सभाएं कर रैली को सफल बनाने के लिये कार्यकर्ताओ से अनुरोघ किया। कार्यक्रम मे भाजपा नेता भूपेंद्र चौधरी ने रामपुर मे जयंत चौधरी के
आगामी कार्यक्रम के लिये जयंत चौधरी का आभार जताया । कहा कि इससे रामपुर के गोचर महाविद्यालय के विकास मे मदद मिलेगी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने सांसद चंदन चौहान व मलूक नागर का स्वागत किया। प्रदीप भंाकला ने उन्हें आश्वासन दिया कि रामपुर मनिहारान की रालोद की रैली मे क्षेत्र के सभी लोग भागेदारी करेंगे। इस मौके पर राजपाल प्रधान , संजीव चौधरी , प्रदीप चौधरी एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
