राष्ट्रीय खेल दिवस पर मां शाकुंम्भरी विश्वविद्यालय परिसर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मां शाकुंम्भरी विश्वविद्यालय परिसर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
सहारनपुर में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करती विवि की कुलपति विमला वाई।

सहारनपुर। मां शाकुंम्भरी विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल कार्यक्रम का आयोजन किया। भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा खिलाड़ियों के लिए खेल तथा अपने स्वास्थ्य के लिए जागरूक रहने तथा समाज को जागरूक रखने के लिए एक शपथ ग्रहण का ऑनलाइन आयोजन कराया गया।

इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आंयोजित प्रतियोगिता में कुलपति प्रोफेसर विमला, कुलसचिव कमल कृष्णा, सहायक कुलसचिव संजीव कुमार तथा शैक्षणिक समन्वयक प्रो. विनोद कुमार ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि कुलपति  प्रो. विमला ने कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा सकारात्मक सोच की और अग्रसर रहना चाहिए। उससे उनके चरित्र और खेल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

इस अवसर पर कुलसचिव कमल कृष्णा ने कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा ऊर्जावान होना चाहिए जिससे कि उनके प्रदर्शन को हमेशा नई दिशा मिलती रहे। इस अवसर पर योगाचार्य आचार्य भीम ने सभी लोगों को कुछ योगिक क्रियाएं भी समझाइए जो कि उनके रोजमर्रा की जिंदगी में जरूरी  होती है। क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर विनोद कुमार ने सभी आए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। आज की प्रतियोगिता में कांचे में विश्वविद्यालय परिसर के इंजीनियर विवेक पुंडीर प्रथम, एमबीए के विशाल पवार द्वितीय, रस्सी कूद में बीबीए की शैली प्रथम, एमबीए की सूची त्यागी द्वितीय स्थान पर तथा एमबीए  खुशी तीसरे स्थान पर रही।

स्टॉपू की प्रतियोगिता में एमएससी की खुशनसीब प्रथम, सबा द्वितीय, तथा इशिका धीमान तीसरे स्थान पर रहे। खुशी, वाणी तथा वंशिका शतरंज में विश्वविद्यालय परिसर के साइकोलॉजी के अतिथि प्रवक्ता अभिषेक सैनी प्रथम, संख्याकी विभाग अतिथि प्रवक्ता डॉ रिचा दूसरे स्थान रही। पुशअप में प्रथम स्थान पर रितेश मौर्या दूसरे स्थान पर आरिफ तथा तीसरे स्थान पर दिलीप रहे। लड़कियों में खुशी पुंडीर प्रथम स्थान वंशिका त्यागी दूसरा स्थान तथा खुशनसीब तीसरे स्थान पर रही।

विश्वविद्यालय सभागार में सभी पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय की कुलपति ने सम्मानित किया। इस अवसर डॉ राजकुमार, डॉ मितिका, डॉक्टर अंकिता चैधरी, डॉ संदीप, डॉ हर्ष, अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अधिकारी प्रो संदीप गुप्ता ने किया।