एनसीसी कैडेट्स ने टीबी रोग के कारण व बचाव के प्रति किया जागरूक
सहारनपुर। प्रमुख शिक्षण संस्था केएलजीएम इंटर कॉलेज के एनेसीसी कैडेट्स ने आज टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कस्बे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को टीबी रोग और उससे बचाव के लिए जागरूक किया। 86 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मयंक धस्माना के निर्देश पर विद्यालय की एनसीसी इकाई की कैडेट्स ने लोगो को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से टीबी रोग के कारण, निवारण और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। कार्यक्रम कोसंबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य और एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर कैप्टन गौरव मिश्रा ने छात्रों के प्रयास को सारा तथा उन्हें निर्देश दिया कि वह अपने घर और आसपास के लोगों को भी टीवी रोग की गंभीरता से अवगत कारण और जागरूक करने का कार्य करें। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रवक्ता संध्या सिंह, सीनियर कैडेट विशाखा, अदिति, आर्यन, यश गुप्ता सहित सभी कैडेट उपस्थित रहे।
