जमीनी कार्यकर्ताओं की भागीदारी से ही संगठन सृजन अभियान होगा सफल: राणा गुरजीत सिंह

जमीनी कार्यकर्ताओं की भागीदारी से ही संगठन सृजन अभियान होगा सफल: राणा गुरजीत सिंह
सहारनपुर में जिला मुख्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते कांग्रेस पर्यवेक्षक एवं पंजाब के पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह।

सहारनपुर। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं कपूरथला विधायक व पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह अपने सहयोगी यूपीसी पर्यवेक्षक अजय चैधरी, मोहम्मद हामिद कोकब और कामेश रतन के साथ सहारनपुर पहुंचे।

जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष जावेद साबरी और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी सहित कांग्रेसजनों ने पर्यवेक्षकों का स्वागत किया। इस दौरान राणा गुरजीत सिंह ने जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन सृजन अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि संगठन की असली रीढ़ जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं। उनकी भागीदारी से ही संगठन सृजन अभियान की सफलता और लक्ष्य की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय, युवा एवं महिला सशक्तिकरण तथा सांप्रदायिक एकता जैसे मुद्दों को लेकर सकारात्मक विचारधारा के साथ काम करती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन मुद्दों को लेकर सड़क से संसद तक संघर्ष कर रहे हैं। इसी संघर्ष को मजबूत करने के लिए पर्यवेक्षक सहारनपुर पहुंचे हैं।

राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस धर्म और जाति की राजनीति नहीं करती, बल्कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। संगठन सृजन अभियान के तहत जिले के सभी 11 ब्लॉकों और सात विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा। उनकी राय के आधार पर रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी। बैठक के बाद बंद कमरे में जिला एवं महानगर अध्यक्ष पद के संभावित उम्मीदवारों से आवेदन पत्र प्राप्त किए गए तथा कार्यकर्ताओं से उनके विचार भी जाने गए।

इस अवसर पर मेहरबान आलम, चैधरी मुजफ्फर अली, गणेश दत्त शर्मा, नितिन शर्मा, अरविंद पालीवाल, प्रवीण चैधरी, अशोक सैनी, सत्यम भूरियांन सैनी, रजनीश प्रधान रण्डौल, वरुण शर्मा, कार्तिक राणा, नितिन राणा, पवन सिंह राणा, ओमपाल सिंह डंकोवली, सोनू पठान, गौरव वर्मा, इमरान कुरेशी, धर्मवीर जैन, काजी शौकत हुसैन, अशोक जैन, श्वेता सैनी, मुनीष सहगल, भूपेंद्र सैनी, सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, राजकुमार भारद्वाज, गुलशेर अल्वी, शेखर चैधरी, प्रभजीत सिंह, सचिन कंबोज, अक्षय चैधरी, आरिफ खान, सतपाल सिंह बर्मन, अनुज शर्मा, कुणाल शांडिल्य, इकराम खान, रवि कुमार, आरिफ मंसूरी, आरिश सिद्दीकी, गुलबहार अब्बासी और अनूप ठकराल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply