सीबीएसई नॉर्थ जोन क्रिकेट प्रतियोगिता में जे.डी. एकेडमी के बच्चों ने दिखाया दम
साहिबाबाद। जे.डी. एकेडमी के होनहार खिलाड़ियों ने उत्तराखंड के जसपुर में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय और साहिबाबाद का प्रतिनिधित्व किया।
प्रतियोगिता 14 अगस्त से शुरू हुई। इसमें जे.डी. एकेडमी की ओर से अमन राजपूत, हर्षित रावत, रोहित वर्मा, अनंत पाल, अभिषेक मिश्रा और अंश मिश्रा ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
टीम के कोच ललित कुमार ने प्रतियोगिता के लिए बच्चों को प्रशिक्षण दिया और उनका मार्गदर्शन किया। विद्यालय के डायरेक्टर ऋषभ निर्वान और वाइस प्रिंसिपल बिमला भट्ट ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बच्चों की भागीदारी से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। जे.डी. एकेडमी के खिलाड़ियों ने साबित किया कि मेहनत, नियमित अभ्यास और सही मार्गदर्शन से खेल के क्षेत्र में भी सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है।
प्रिन्ट वर्ज़न:

