लायंस क्लब सेंट्रल द्वारा शिव कावड़ियों सेवार्थ शिविर का आयोजन

लायंस क्लब सेंट्रल द्वारा शिव कावड़ियों सेवार्थ शिविर का आयोजन
सहारनपुर में कांवड़ियों को फल वितरित करते लायंस क्लब के पदाधिकारी।

सहारनपुर। लायन्स क्लब सहारनपुर सेंट्रल द्वारा अम्बाला रोड पर श्रावण माह में हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों को लौट रहे कावड़ियों की सेवार्थ एक शिविर का आयोजन कर भोले के भक्तों को ठंडा मीठा शर्बत एवं फलों का वितरण किया।

इस अवसर पर जोन चेयरमैन ला. राजीव सचदेवा व क्लब के अध्यक्ष ला. मनजीत सिंह ने बताया कि इस वर्ष इसलिए इस बार गर्मी अधिक है, लेकिन कावड़ियों की संख्या भी बहुत अधिक है।भोले के भक्त बहुत दूर-दूर से व अन्य जिलों से महाशिवरात्रि को भगवान शिव को अर्पण करने के लिए गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार जाते हैं और हमारे शहर से गुजरते हैं। क्लब के सदस्यों ने बड़े सेवा भाव के साथ भोलों को फलों एवं मीठे शर्बत का वितरण किया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष मनजीत सिंह, जोन चेयरमैन राजीव सचदेवा, सचिव अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील पुरी, संजय भसीन, डी0एस0 जुनेजा,संजय लूथरा, राजीव, शालिनी भसीन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply