कांवड़ सेवा शिविरों में पहुंची पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की टीम, की सेवा कार्यों की सराहना

कांवड़ सेवा शिविरों में पहुंची पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की टीम, की सेवा कार्यों की सराहना
सहारनपुर में शिविर में बम-भोले के जयकारे करते व्यापारी।

सहारनपुर। पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की टीम ने प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा, जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर एवं महानगर अध्यक्ष विजय सन्नी मल्होत्रा के नेतृत्व में विभिन्न कांवड़ सेवा शिविरों का दौरा किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों के लिए की जा रही सेवा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शिवभक्तों की सेवा में जुटे आयोजकों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अनुज गुप्ता, जिला महामंत्री अश्विनी गुप्ता, महानगर महामंत्री विजय अग्रवाल, तरुण अरोड़ा, राज रोहिल्ला, सुशील कंबोज, सीमांत वशिष्ठ, विशु वर्मा, धीरज वैश्य, दीपक जैन, रविंद्र गर्ग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे। व्यापारी प्रतिनिधियों ने कांवड़ यात्रियों की सेवा में भोजन, जलपान, चिकित्सा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले विभिन्न संगठनों के प्रयासों की सराहना की।

मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा करना सामाजिक और धार्मिक एकता का प्रेरणादायी उदाहरण है। व्यापार मंडल भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों में सहयोग करता रहेगा। पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की ओर से कामधेनु उद्योग एसोसिएशन, पिलखनी इंडस्ट्री एसोसिएशन, भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन, शीश का दानी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं शिव परिवार कांवड़ सेवा संघ का सेवा कार्यों के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply