देहात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में सामूहिक दुष्कर्म का वांछित आरोपी घायलावस्था में दबोचा

देहात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में सामूहिक दुष्कर्म का वांछित आरोपी घायलावस्था में दबोचा
सहारनपुर में देहात पुलिस द्वारा घायलावस्था में दबोचा गया वांछित आरोपी।

सहारनपुर। थाना देहात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को घायलावस्था में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा मय एक जिंदा व दो खोखा कारतूस 315 बोर, एक बिना नम्बर प्लेट लगा टैम्पो व 230 रूपए की नगदी बरामद कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार थाना देहात कोतवाली पुलिस देर रात्रि उपनिरीक्षक विजय सिंह व उपनिरीक्षक विमल कुमार के नेतृत्व में मिनी बाईपास से 100 मीटर टपरी की तरफ संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक आॅटो टपरी की तरफ से आता दिखाई दिया जिसे पुलिस ने टार्च की रोशनी दिखाकर रूकने का इशारा किया तो वह रूकने की बजाय हड़बड़ी में टैम्पो को मोड़कर तेज गति से जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने आॅटो का पीछा किया। कुछ दूरी पर जाकर टैम्पो का कच्ची रोड पर बनी नाली में फंस गया। पुलिस को नजदीक आता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की जिसमें बदमाश दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश की पहचान वाजिद पुत्र साजिद निवासी निकट टपरी अंडर पास टपरी बाजार थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई। दबोचा गया बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है जो देहात कोतवाली में धारा-70(1), 351(3) बीएनएस  का वांछित आरोपी है। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Leave a Reply