जगत का कल्याण करने वाली होती है महादेव की भक्ति: स्वामी कालेन्द्रानंद

जगत का कल्याण करने वाली होती है महादेव की भक्ति: स्वामी कालेन्द्रानंद
सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद स्वामी कालेंद्रानंद महाराज।

सहारनपुर। देहरादून रोड जमालपुर स्थित महाकालेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान समारोह शुभारंभ पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा श्रावण मास में महादेव की पूजा कल्याण करने वाली है। श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में भव्य मंगल कलश शोभा यात्रा निकल गई।

शिव महापुराण का पूजन राकेश जैन, पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं पूर्व योगेश विधायक जगपाल सिंह के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का शुभारंभ का उद्घाटन किया गया। शिव महापुराण शिरोधारी होने का सौभाग्य और रॉकी कश्यप को प्राप्त हुआ मंगल कलश शोभायात्रा बैंड बाजा के साथ में धूमधाम से निकल गई। सर्वप्रथम गणेश जी गजरथ पर सवार थे। उसके बाद शिव पार्वती की दिव्य मूर्ति सजे हुए रथ ट्रॉली पर सवार थी जो जनमानस का मन मोह रही थी। 108 सौभाग्यशाली महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण कर चल रही थी। विकास रथ पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज अरुण से रस सारथी होने का सौभाग्य ग्राम प्रधान विद्या देवी एवं सुखबीर कश्यप को प्राप्त हुआ। बैंड बाजा की मधुर ध्वनि से वातावरण भक्ति में हो रहा था। नाश्ते गाते हुए पुष्प वर्षा करते हुए सभी लोग आनंदित हो रहे थे। शोभायात्रा का मार्ग में जलपान कराया गया और पुष्प वर्षा कर भविष्य स्वागत किया गया।

शिव महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि शिव की भक्ति जगत का कल्याण करने वाली है। शिव जीव की मुक्ति का मुख्य साधन है, जिस पर शिव कृपा करते हैं। उसका कल्याण कर देते हैं शिव कथा आदम चरित्र को उत्तम एवं सर्वोच्च बनाने का महान साधन है। हमारा श्री ने कहा जो जीव शिव की शरणागति हो जाता है शिव उसे परमपद प्रदान करते हैं। इस अवसर पर सीताराम कश्यप, मांगेराम कश्यप, राकेश राय, अश्विनी काम्बोज, मनीष गुप्ता, मोनू कश्यप, नीरज कश्यप, राजन कोचर, मामचंद कश्यप, अनिता कश्यप, रामशरण कश्यप, गीता, सीता, रेखा, मीनू, कमला, साक्षी, संगीता, कमलेश आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।