ऑन-लाइन चालान के मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने की एसपी यातायात से मुलाकात
सहासपुर। अधिवक्ताओं के ऑन-लाइन हो चालान के मामले को लेकर आज सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएसन का प्रतिनिधि मण्डल पालम राणा एडवोकेट महासचिव के नेतृत्व में पुलिस लाइन स्थित सीओ. यातायात कार्यालय में पुलिस अधीक्षक (यातायात) से मिला ओर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
आज बार एसोशिएशन के महासचिव पालम राणा के नेत्तृव में अधिवक्ताओं को एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस लाइन स्थित एसपी यातायात कार्यालय पहुंचा और एसपी यातायात को अधिवक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि सिविल कोर्ट सहारनपुर से जिला अधिकारी कार्यालय विधिक कार्य से अपने वाहन से आते जाते है दोनो के बीच में दूरी बहुत काम है। इस बीच यातापात विभाग सी सी. कैमरे लगाये हुये जिससे अधिवक्ताओं के इसी बीच ऑनलाईन चालान वाहनों के कर कर दिए जाते हैं।
अधिवक्ताओं के वाहनो के चालान आन लाइन बार-बार किये जा रहे हैं जितने का वाहन है उसके बराबर वाहन के चालान कर दिये जाते हैं। अधिवक्ताओं के सिविल कोर्ट से जिलाधिकारी कार्यालय के बीच रास्ते में अधिवकाओ के हुये आन लाइन चालानो को डिलीट ध् आनलाइन हटवाया जावे तथा इस बीच अधिवक्ताओ के वाहन के चालान नही किये जायें। अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मण्डल में राकेश त्यागी एड, जमाल साबरी एड, अंकित चैधरी एंड, अरुण चैधरी एड, फैसल राव एड, गप्यूर खान एड, इशान सिद्दकी एड,संदीप पंवार एड,अभिषेक एड,अब्दुल रहमान एड,सताक्षी एड, साहिल, हरिशंकर आदि काफी संख्या में अधिवक्तागण भौजूद रहे।
