सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले – ‘कोई ताकत…’
सोनम वांगचुक को धरना प्रदर्शन से उठाने के बाद सफदरगंज अस्पताल में दिल्ली पुलिस ने एडमिट कराया है. इस कार्रवाई को लेकर सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है. अब कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा है.
उन्होंने कहा, ‘मोदी सरकार का मुख्य सिद्धांत असत्य और हिंसा है. सोनम वांगचुक जी को जंतर मंतर से तब हटाना गलत है, जब वह एक अहिंसक भूख हड़ताल पर थे. पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत और छात्रों के सुसाइड भारत के भविष्य के लिए गंभीर मुद्दे हैं.’
राहुल ने कहा, ‘कोई भी ताकत भारत के छात्रों को और हममें से उन लोगों को जो उनसे प्यार करते हैं, उनमें विश्वास रखते हैं, इन मुद्दों को उठाने से नहीं रोक सकती है.’
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती किया
18 जुलाई की सुबह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को अनशन के 21वें दिन बिगड़ी तबीयत के बाद सफदरगंज अस्पताल में एडमिट कराया. पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि यह कार्रवाई मेडिकल एक्सपर्ट्स की सलाह और दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों पर की गई है. लंबे समय तक भूख हड़ताल और शरीर में पानी की कमी के चलते उनकी हालात बेहद ही कमजोर हो गई थी.
वहीं, सफदरगंज अस्पताल में एडमिट होने के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई. इस दौरान दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई. कई जगह पर बैरिकेंडिंग लगाकर भी लोगों को कंट्रोल किया जा रहा है.
