रास्ता न देने पर हुए विवाद में डॉक्टर पर हमला, जिला अस्पताल रेफर
गंगोह। गांव खालिदपुर में रास्ते में साइड न देने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद क्लीनिक संचालक के साथ हुई मारपीट में घायल संचालक को सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक चिकित्सा देकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित डॉ. विपुल द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि वह स्कूटर से अपने गांव लौटते समय रास्ते में साइड को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। इसके कुछ समय बाद गांव के ही कई लोगों ने उनके क्लीनिक पर पहुंचकर उनके साथ जमकर मारपीट की। शोर सुनकर आये ग्रामीणों ने डाक्टर को उनके चंगुल से छुड़वाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल डॉक्टर को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉ. विपुल ने किसी से भी पूर्व में कोई झगड़ा न होने की बात कहीं।
