सामाजिक संस्था सक्षम के स्थापना दिवस पर लिया दिव्यांगजनों की सेवा का संकल्प

सामाजिक संस्था सक्षम के स्थापना दिवस पर लिया दिव्यांगजनों की सेवा का संकल्प
सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते  सक्षम के प्रांत अध्यक्ष राजेंद्र चुग।

सहारनपुर। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम), जिला द्वारा संस्था का स्थापना दिवस गुरुवार को वनवासी कल्याण आश्रम, नवाबगंज चैक में उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों की सेवा, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक सम्मान के लिए संस्था के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य वक्ता एवं सक्षम के प्रांत अध्यक्ष राजेंद्र चुग ने कहा कि सक्षम एक सेवा-समर्पित संस्था है, जो दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास और उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने समाज से दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना विकसित करने का आह्वान करते हुए संस्था द्वारा संचालित विभिन्न सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में दिनेश वर्मा, गजदीप पुंडीर, पीयूष जैन, डॉ. अजय सैनी, हरिओम, अशोक चावला, राहुल, राजेश, सतीश भटनागर एवं श्रीमती प्रभजोत सहित लगभग 50 कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने सक्षम के सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को संस्था की योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।