जनसुनवाई में दो समस्याओं का निस्तारण

जनसुनवाई में दो समस्याओं का निस्तारण
सहारनपुर में नगर निगम में जनसुनवाई करते अपर नगरायुक्त व अन्य।

सहारनपुर। जनसुनवाई में आज आयी छह समस्याओं में से सफाई सम्बंधी दो समस्याओं का अपर नगरायुक्त ने तत्काल निस्तारण कराया। स्ट्रीट लाइट सम्बंधी तीन समस्याओं के लिए पथ प्रकाश विभाग के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

वार्ड 04 आनंद विहार निवासी देवेंद्र कुमार ने नालियों की सफाई के लिए तथा वार्ड 19 गोपाल नगर निवासी नरेंद्र कुमार ने गोपाल नगर के नाले की सफाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर अपर नगरायुक्त मृत्युंजय ने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों को भेजकर सफाई कराते हुए समस्याओं का समाधान करा दिया। उधर वार्ड 25 न्यू उत्तम नगर ग्वालिरा रोड निवासी कबूल चंद ने भी खाली प्लाट में कूड़ा डालने से रोकने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर अपर नगरायुक्त ने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त वार्ड 21 टैगोर गॉर्डन पेपर मिल रोड निवासी ऋषिपाल ने रोड के पास लगी स्ट्रीट लाइट ठीक कराने, वार्ड 32 नयी बस्ती खानआलमपुरा निवासी अकरम तथा वार्ड 33 निवासी न्यू रुप विहार कॉलोनी ने भी अपने अपने क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिए। अपर नगरायुक्त ने पथ प्रकाश विभाग के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर लाइट ठीक कराने को कहा। जनसुनवाई में मुख्य अभियंता निर्माण सुरेंद्र प्रसाद, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।