IND vs ENG: हार के बाद फूटा संजय मांजरेकर का गुस्सा, बोले- IPL के कारण हो रहा नुकसान
New Delhi : पिछले दो मैचों में विदेशी सरज़मीं पर मिली हार के बाद टीम इंडिया के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं. अब अगर ऐसे में टीम इंडिया को विदेशी परिस्थितियों में सफलता हासिल करनी है तो चयनकर्ताओं को घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी मौका देना होगा. इसके साथ ही खिलाड़ियों की तकनीक, अनुकूल क्षमता और मुश्किल पिचों पर प्रदर्शन को भी प्राथमिकता देनी होगी.
बता दें कि, आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम की टी20 क्रिकेट में ज्यादा गिरावट नज़र आ रही है. सबसे पहले तो आयरलैंड के खिलाफ 0-2 और फिर इंग्लैंड के विरुद्ध 0-4 की शर्मनाक सीरीज हार के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम पर कई सवाल उठने लगे हैं. इसी बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने खिलाड़ियों के बजाय आईपीएल के माहौल और सेलेक्शन प्रोसेस पर निशाना साधा है. उनका मानना है कि आईपीएल की परिस्थितियां बल्लेबाजों की वास्तविक परीक्षा नहीं लेती है. संजय मांजरेकर के अनुसार, बल्लेबाजी के अनुकूल पिचों और परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जब विदेशों में स्विंग, सीम और उछाल का सामना करते हैं तो उनकी कमजोरियां सामने आ जाती हैं.
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नए दौरे की शुरुआत की, लेकिन विदेशी दौरा उम्मीदों के बिल्कुल उलट साबित हुआ. यही वजह रही कि नए कप्तान और गौतम गंभीर की जोड़ी के लिए पहला विदेशी असाइनमेंट एक बुरे समने जैसा साबित हुआ. हालांकि, टीम के इस नाकामी के बाद खिलाड़ियों से लेकर कोचिंग स्टाफ तक सवाल उठने लगे. वहीं, संजय मांजरेकर ने कहा कि सिर्फ खिलाड़ियों को जिम्मेदार ठहराने से असली समस्या का समाधान नहीं होगा. उन्होंने अपनी बात प्रकट करते हुए एक्स पर लिखा, ‘विदेश में मिली इस टी20 हार के लिए खिलाड़ियों को जिम्मेदार ठहराना सबसे आसान काम होगा लेकिन सही तरीका यह होगा कि उन लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाए, जिन्होंने आईपीएल को ऐसा बना दिया है कि वह भारतीय बल्लेबजों पर भारी मेकअप चढ़ा देता हैं.’
