भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का सहारनपुर पहुंचने पर किया भव्य स्वागत

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का सहारनपुर पहुंचने पर किया भव्य स्वागत
सहारनपुर में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का स्वागत करते भाजपाई।

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सहारनपुर पहुंचने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाबसिंह नागर का भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं फूलमालाएं, पटका एवं पगड़ी पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर जोर स्वागत किया। गौरतलब है कि भाजपा हाईकमान द्वारा विगत सप्ताह नवाब सिंह नागर को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। नवाब सिंह नागर का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सहारनपुर आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया।

श्री नागर के जिला कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान श्री नागर को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया। अपने स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि आज सहारनपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से मेरा मान-सम्मान किया है, उसका मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है उस पर मैं दिनरात मेहनत करके खरा उतरने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अभी से 2027 विधानसभा चुनाव तैयारी में जुट जाएं तथा पार्टी को बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत बनाने का करें और जनपद की सभी सातों विधानसभा सीटों को जिताकर पुनः उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का काम करें।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, क्षेत्रीय महामंत्री हरिश ठाकुर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, जिलाध्यक्ष अजीत राणा, पूर्व सांसद प्रदीप चैधरी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी, विधायक मुकेश चैधरी, कीरत सिंह, देवेन्द्र निम, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चैधरी, पूर्व विधायक नरेश सैनी, रविंद्र कुमार मोल्हू, महिपाल सिंह माजरा, मामचंद लाम्बा, पूर्व जिलाध्यक्ष मेलाराम पंवार, सुरेंद्र शर्मा, मानवीर पुंडीर, बिजेंद्र कश्यप, महेंद्र सैनी सहित सभी जिला मंडल एवं जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।