पूर्व बसपा प्रत्याशी अजब सिंह ने समर्थकों सहित भाजपा की सदस्यता की ग्रहण
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी अजब सिंह ने भाजपा की नीतियों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर अपनी धर्मपत्नी व समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर एवं महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई के नेतृत्व भाजपा पदाधिकारियों ने अजब सिंह, उनकी पत्नी एवं समर्थकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। दिल्ली रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय आयोजित कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी अजब सिंह ने अपने अनेक समर्थकों के साथ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर एवं महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों एवं सुशासन से प्रभावित होकर लगातार विभिन्न दलों के नेता एवं कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नए साथी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है, जहाँ प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान एवं राष्ट्रसेवा का अवसर मिलता है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री जसवंत सैनी, नगर विधायक राजीव गुंबर, रामपुर विधानसभा के विधायक देवेंद्र निम, महापौर अजय कुमार सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक जगपाल सिंह एवं पूर्व महापौर संजीव वालिया ने अजब सिंह एवं उनके साथ भाजपा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए शुभकामनाएँ दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके आने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में जिला पंचायत सदस्य वार्ड-49 श्रीमती रंजिता सिंह, सोनित प्रधान (ग्राम प्रधान, दाबकी गुर्जर), बीर सिंह (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, उनाली), नाथी राम (ग्राम प्रधान, मांडला), हर्षित (ग्राम प्रधान, कपूरपुर), विनोद कुमार (ग्राम प्रधान, मानकपुर), वैशर चैधरी (किसान नेता, ताहरपुर), संदीप (ग्राम प्रधान, कोटा), नलनीश कुमार (ग्राम प्रधान, लखनौती), प्रदीप (ग्राम प्रधान, हौजखेड़ी), संजीत (ग्राम प्रधान, मेहरवानी), संजीव (ग्राम प्रधान, रूपड़ी), सचिन त्यागी (ग्राम प्रधान, लंढौरा जुनारदार), मोतीराम (ग्राम प्रधान, बड़कला), योगेश (ग्राम प्रधान, घड़कोली), नवबहार (ग्राम प्रधान, खजूरी), प्रदीप सैनी (पूर्व ग्राम प्रधान, दमकड़ी), ऋषिपाल (ग्राम प्रधान, माटकी), नवीन त्यागी (पूर्व ग्राम प्रधान, फिराहेड़ी), अजय चैधरी (ग्राम प्रधान, उनाली), नीरज (पूर्व ग्राम प्रधान, बादलपुर), आदित्य राणा (कार्यकर्ता, नानका), शीशपाल राणा (प्रधान, गंगाली), विक्की राणा (प्रधान, पुंवारका), शुभम सरोहा (कार्यकर्ता, गंदेवड़ा), बबलू (कार्यकर्ता, सहारनपुर), नरेन्द्र कुमार (कार्यकर्ता, सहारनपुर) तथा भरत राय (कार्यकर्ता, मानकमऊ) प्रमुख रूप से शामिल हैं।
