फतेहपुर पुलिस पुलिस ने अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा, सीज
छुटमलपुर। थाना फतेहपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान अवैध खनन से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़कर सीज कर दिया। जनपद पुलिस द्वारा एसएसपी अभिनंदन के निर्देश पर अवैध खनन की रोकथाम के लिए विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस ने थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा व उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान अवैध खनन से भरी एक महेंद्रा ट्रैक्टर मय ट्राली खनन सामग्री सहित पकड़ लिया तथा थाने में लाकर नियमानुसार सीज कर दिया।
