आईएमए से जुड़े चिकित्सकों ने मनाया चिकित्सक दिवस
सहारनपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जिला शाखा द्वारा चिकित्सक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ चिकित्सकों, मेधावी छात्रों व पत्रकारों का सम्मान किया गया, चिकित्सक पेशा वर्तमान में कई चुनौतियों से लडते हुए इसकी गरिमा को बनाये रखने के आह्वान किया गया।
अंबाला रोड स्थित एक होटल के सभागार में मुख्य अतिथि मेयर डॉ. अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुमित महाजन, विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार तथा मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर राठी रहे। मुख्य अतिथि डॉ. अजय सिंह ने कहा कि चिकित्सक पेशा वर्तमान में कई चुनौतियों से गुजर रहा है, ऐसे में सभी को इसकी गरिमा और छवि बनाए रखने के लिए कार्य करना चाहिए। सीडीओ सुमित महाजन ने कहा कि संवेदनशील लोग ही चिकित्सा पेशा अपनाते हैं और मरीजों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने चिकित्सकों से एथिकल प्रैक्टिस का संकल्प लेने का आह्वान किया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा ने गरीब मरीजों के प्रति संवेदनशील रहने तथा चिकित्सकों से जुड़े कानूनों के सरलीकरण की मांग की।
समारोह में 1988 बैच के चिकित्सकों डॉ. संजय यादव, डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. नीलम गर्ग, डॉ. सुभाष सहगल, डॉ. रजनीश सिंघल, डॉ. रेणू सिंघल, डॉ. नरेश सैनी, डॉ. मनोज जैन, डॉ. विनीता मल्होत्रा और डॉ. मनीषा अग्रवाल को सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में विनीत कुमार, प्रणब अग्रवाल, शैलेश सक्सेना और मनीष को सम्मान मिला। वहीं मेधावी छात्रों में डॉ. प्रांजल अग्रवाल, डॉ. रोहित मनचंदा, डॉ. अरीब अहमद, डॉ. आर्यन सिंह, डॉ. रितिका बंसल, डॉ. पलक चंद्रा, डॉ. विदुषी वर्मा, अदीवा अहमद, डॉ. दिव्याश मिगलानी, सुदीत बंसल, डॉ. निहारिका अग्रवाल और डॉ. लावण्य राणा को सम्मानित किया गया। आईएमए सचिव डॉ. नीरज आर्य ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेश ग्रोवर, डॉ. नीतू जैन और डॉ. रेणू शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. अनुपम मलिक, डॉ. कलीम अहमद, डॉ. नरेश नौसरान, डॉ. मोहन सिंह, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. डी.के. गुप्ता, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. महेश चंद्रा, डॉ. कपिल देव, डॉ. वंदना वर्मा, डॉ. अंकुर उपाध्याय, डॉ. रविकांत, डॉ. रजनीश दहूजा, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. सौम्या जैन, डॉ. पूनम मखीजा, डॉ. आर.एन. बंसल, डॉ. पंकज खन्ना, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. इंदिरा सिंह, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. कर्मवीर सिंह और डॉ. मनदीप सिंह सहित भारी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।
