मौलाना सैय्यद अंजर हुसैन के इंतकाल पर आसपा नेताओं ने शोक जताया
देवबंद। दारुल उलूम की मजलिस-ए-शूरा के सदस्य मौलाना सैय्यद अंजर हुसैन मियां साहब के इंतकाल पर आजाद समाज पार्टी के नकुड़ विधानसभा प्रभारी राव कैसर सलीम और जिला उपाध्यक्ष फरमान राव ने गहरा शोक व्यक्त किया।
शनिवार को मोहल्ला किला स्थित आवास पहुंचे दोनों नेताओं ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। राव कैसर सलीम ने कहा कि मौलाना अंजर हुसैन मियां ने अपना संपूर्ण जीवन दीन की खिदमत, शिक्षा के प्रसार और समाज में भाईचारे और इंसानियत के मूल्यों को मजबूत करने के लिए समर्पित किया। उनका निधन केवल देश ही नहीं, बल्कि पूरी मुस्लिम समाज और विश्व के लिए अपूर्णीय क्षति है। जिला उपाध्यक्ष फरमान राव ने कहा कि मौलाना के इंतकाल से धार्मिक और सामाजिक जगत को बड़ी क्षति पहुंची है। उनकी विद्वता, दूरदर्शिता और समाज सेवा को लंबे समय तक सम्मान के साथ याद किया जाएगा।
