दिल्ली-देहरादून हाईवे  पर बड़ा हादसा, आपस में भिड़ी दो कारें

दिल्ली-देहरादून हाईवे  पर बड़ा हादसा, आपस में भिड़ी दो कारें
सहारनपुर में जिला चिकित्सालय उपचाराधीन सड़क हादसे के घायल एवं जानकारी लेते डीएम व एसएसपी।

सहारनपुर। दिल्ली देहरादून हाइर्व पर ंतेज रफ्तार दो कारों में जोरदार भिड़ंत हो गयी जिसके चलते एक कार में सवार एक ही परिवार के एक मासूम समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अरविंद कुमार चैहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन समेत आला अधिकारी जिला चिकित्सालय पहुंचे और मृतकों की जानकारी लेकर उपचाराधीन घायलों का हाल जाना।

आला अधिकारियों ने चिकित्साधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि घायलों को समुचित उपचार दिया जाये। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हरियाणा के सोनीपत जिले के मंडोरा के रहने वाले चरण सिंह अपने परिवार के साथ अपनी कार से हरिद्वार दर्शन के लिए जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी सुदेश, बहू प्रीति, पौत्र शिवांश और परिवार के अन्य लोग थे। जब वे देहरादून-पंचकूला हाईवे पर पहुंचे तो इसी दौरान उनकी कार को पीछे से अनियंत्रित गति से आ रही एक दूसरी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

सीएमएस डॉ. रवि प्रकाश ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान प्रीति (37), शिवांश (9), सुदेश और चरण सिंह (78) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में प्रीति (29), छवि (3), जयदेव (45) और प्रवीन तेवतिया शामिल हैं। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है और वे होश में हैं। एक बच्चे की हालत को देखते हुए उसका सीटी स्कैन कराया जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चैहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनदंन, पुलिस अधीक्षक व्योम बिंदल समेत आला अधिकारी जिला चिकित्सायल पहुंचे ओर घटना की बाबत जानकारी ली। आला अधिकारियों ने चिकित्सकों घायलों का उचित उपचार करने के निर्देश दिए हैं।