‘अयोध्या को बदनाम करने की साजिश, सनातन को कमजोर करना चाहते हैं विरोधी’; मीरजापुर में बोले ब्रजेश पाठक
मीरजापुर। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कोन ब्लॉक के पुरजागिर स्थित डॉ. टमटम के हॉस्पिटल में प्रबुद्धजनों से संवाद किया। इसके पूर्व पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि बाबरी मस्जिद के चंदे पर सभी मौन हैं। बाबरी मस्जिद पर भी समाजवादी पार्टी से प्रश्न पूछिए।
तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले अखिलेश यादव से प्रश्न करिए कि मदरसों में अवैध संचालन या बाहर से फंड आ रहा है। इसका मौलाना क्या कर रहे हैं। सरकार ने मदरसों की जांच कराकर बंद भी कराया गया है। संभल में तो मंदिर पर कब्जा करके उसे घर में ही शामिल कर लिया गया।
केवल सनातन धर्म पर प्रश्न पूछकर संस्कृति को कमजोर करना चाहते हैं। अयोध्या को बदनाम करने की साजिश है। सरकार भ्रष्टाचार व कदाचार पर अंकुश लगाने के लिए जीरो टारलेंस को लेकर कटिबद्ध है।
मां विंध्यवासिनी धाम को मां की ईच्छानुरुप के अनुरुप मां के आदेशानुरुप कॉरिडोर के साथ पूरी तरह से विंध्य क्षेत्र का विकास हो रहा है। सदियों से लोगों के मन में ईच्छा थी, कि मां विंध्यवासिनी के धाम में श्रद्धालुओं के आने-जाने में कोई दिक्कत न हो।
मां का भवन दुनिया का सर्वश्रेष्ठ भवन बने। सरकार ने ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित किया है कि सभी श्रद्धालुओं को सुविधाजनक ढंग से दर्शन हो सके। मां विंध्यवासिनी धाम को ग्रहण करें। सनातन संस्कृति के प्रति सभी मंदिरों को भव्य बनाया जा रहा है। मीरजापुर जनपद सरकार के एजेंडें में प्राथमिकता हो। जनपद का चतुर्दिक विकास हो। सड़क, पानी, बिजली, अस्पताल सहित सभी आधारभूत ढांचा का निर्माण हो।
आप पुलिस की हम पुलिस
राम मंदिर के दानपात्रों की धनराशि गबन किए जाने के मामले में एफआईआर में बड़े लोगों का नाम न होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक उत्तेजित हो गए। कहा कि बाबरी मस्जिद के चंदे का क्या हुआ। इस पर प्रश्न पूछे। आप पुलिस हैं कि हम पुलिस हैं। पुलिस प्रशासन निष्पक्षता के साथ जांच कर रहा है। अयोध्या चंदा चोरी प्रकरण में कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होगी।
अस्पताल में शिकायतों की होगी जांच, दोषियों पर होगी कार्रवाई
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉ. टमटम के हॉस्पिटल में प्रबुद्धजनों से संवाद के दौरान बेहतर स्वास्थ्य, सड़क, पानी, बिजली आदि सुविधा देने का आश्वासन दिया। कहा कि जनपद मीरजापुर का चतुर्दिक विकास हो और प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ बने।
लोगों को बेहतर सड़क, बिजली, पानी आदि की बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। अस्पताल को लेकर कुछ शिकायत मिली है, प्रशासन को जांच का आदेश दिया गया है। इस प्रकरण में कोई भी व्यक्ति दोषी मिलेगा, कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा द्वारा बताए गए आवश्यकताओं का जल्द निराकरण कराया जाएगा। मंडलीय अस्पताल में खाली पदों को भरने के लिए जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया है कि स्थानीय स्तर पर साक्षात्कार करके अविलंब नियुक्ति करें।
जिले के लोगों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले। सभी प्रबुद्धजनों को प्रणाम करते हुए आशीर्वाद मांगता हूं। आपके आपका भाई और बेटा हर समय उपलब्ध है। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, विधायक नगर रत्नाकर मिश्रा, मझवां शुचिस्मिता मौर्य आदि आपकी सेवा में निरंतर लगे हुए हैं।
श्रद्धालुओं के लिए विंध्याचल में अब 24 घंटे उपलब्ध रहेगी एंबुलेंस
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विंध्यधाम आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा कि विंध्याचल में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार उच्चीकरण किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मां विंध्यवासिनी धाम में 24 घंटे एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी। क्षेत्र की स्वास्थ्य संबंधी सभी जरूरतों काे प्राथमिकता पर पूरा किया जाएगा।
