एनआईए और एटीएस ेने कर्नाटक से गिरफ्तार किया सहारनपुर का युवक

एनआईए और एटीएस ेने कर्नाटक से गिरफ्तार किया सहारनपुर का युवक
कर्नाटक में गिरफ्तार किया गया सहारनपुर का युवक।

सहारनपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी और आतंकवाद निरोधक दस्ता ने सहारनपुर के गंगोह निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद सुहैल को बुधवार को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। वह पहचान छिपाकर कर्नाटक के दावणगेरे में छिपा था। वहां पर पेंटर का काम रहा था।

एजेंसियों का दावा है सुहैल पाकिस्तान के एक आतंकवादी संगठन के संपर्क में था। वह अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश रच रहा था। उसके मोबाइल से पाकिस्तान के नंबर, संदिग्ध व्हाट्सऐप ग्रुप, हथियारों के साथ फोटो भी मिले हैं। यूपी पुलिस को भी आरोपी की जानकारी भेजी गई है। एनआईए और एटीएस के अधिकारी अब उससे पूछताछ कर रहे हैं। उसे जल्द यूपी भी लाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, यह गिरफ्तारी 4 जून को पकड़े गए दो संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर की गई। 22 वर्षीय जमीर खान को दावणगेरे से और 24 वर्षीय अल्ला बख्श को तुमकुरु से गिरफ्तार किया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के आतंकियों के संपर्क में था। उसके संबंध पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों से पाए गए हैं। सुहैल की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें वह हथियारों के साथ दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। पुलिस को सुहैल के मोबाइल फोन से क्या-क्या मिला? पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सुहैल ने राम मंदिर पर हमले की योजना को लेकर चर्चा करने की बात स्वीकार की है।

जांच एजेंसियों का दावा है कि उसके मोबाइल फोन में हथियारों के साथ उसकी तस्वीरें मिली हैं। इसके अलावा, फोन में पाकिस्तान के कंट्री कोड वाले संपर्क नंबर और कुछ ऑडियो क्लिप भी मिले हैं, जिनमें वह कथित तौर पर राम मंदिर पर हमले की बात करता हुआ सुनाई देता है। दावणगेरे जिले के शेखर एचटी के मुताबिक- सुहैल के बारे में उन्हें पहले से ही इनपुट मिल रहे थे जिसके बाद दावणगेरे ग्रामीण सब-डिविजन के डिप्टी एसपी बसवराज, सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी और दावणगेरे क्राइम ब्रांच की टीम के साथ उसे अरेस्ट करने के लिए ऑपरेशन चलाया गया। उसे दावणगेरे के बन्नीकोडु गांव से गिरफ्तार किया गया है। उसे पूछताछ के लिए दावणगेरे से टुमकुरु जिले ले जाया जा रहा है।

Leave a Reply