पंछियों की प्यास बुझाने के लिए 108 सेवा पक्षी बॉक्स किए वितरित
सहारनपुर। वन्देमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट के संस्थापक शेरे हिन्द विजयकान्त चैहान के नेतृत्व में निर्जला एकादशी के अवसर पर प्राचीन सिद्धपीठ श्री गौ देवी मंदिर गौशाला, में सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत गर्मी में प्यास से परेशान पक्षियों के लिए 108 सेवा पक्षी बॉक्स (दाना-पानी पात्र) का निःशुल्क वितरण किया गया, जिन्हें लोगों ने अपने घरों की छतों एवं पेड़ों पर लगाने के लिए प्राप्त किया। नुमाईश कैम्प स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री गौदेवी मंदिर गौशाला, सेवा एंव जनकल्याण कार्यक्रम मेें भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क मीठे शर्बत जल सेवा शिविर भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी विजय रोहित, समाजसेवी संजय कर्णवाल, महामंडलेश्वर धीरजानंद महाराज एवं महामंडलेश्वर अनिल कृष्ण कौदण्ड महाराज ने फीता काटकर किया। शर्बत वितरण सेवा में कैप्टन सतीश शर्मा, रिटायर्ड मेजर विजेन्द्र शर्मा, उर्मिला शर्मा, गौरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोना पंडित, प्रवीण मोंगा, विवेक प्रताप सिंह राय, विष्णु गुप्त कोचिंग सेंटर के संचालक तथा मयंक गेरा सहित अनेक समाजसेवियों ने सहयोग प्रदान किया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्वयंसेवकों ने श्रद्धाभाव के साथ सेवा कार्य में योगदान दिया। विजयकान्त चैहान ने बताया कि वन्देमातरम मिशन पिछले 15 वर्षों से निर्जला एकादशी पर मीठे शर्बत जल सेवा एवं पक्षियों के लिए दाना-पानी पात्र वितरण का अभियान चला रहा है।
