• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

दिल्ली में मेयर चुनाव आज, फिर AAP-BJP के भिड़ने के आसार

  • January 24, 2023
दिल्ली में मेयर चुनाव आज, फिर AAP-BJP के भिड़ने के आसार

दिल्ली को महापौर मिलेगी या नहीं यह तो निगम की बैठक में कार्यवाही के समापन के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल निगम ने पार्षदों से लेकर मनोनीत सदस्यों की शपथ कराने और महापौर व उप महापौर के साथ स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली।

नई दिल्ली : दिल्ली को आज महापौर मिलेगी या नहीं यह तो निगम की बैठक में कार्यवाही के समापन के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल निगम ने पार्षदों से लेकर मनोनीत सदस्यों की शपथ कराने और महापौर व उप महापौर के साथ स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली। बैठक जहां खत्म हुई थी वहीं से शुरू होगी।

पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा के अनुसार, चार मनोनीत सदस्यों की शपथ हो चुकी थी। अब वह आगे अन्य मनोनीत सदस्यों की शपथ कराएगी। हालांकि निगम के अनुसार केवल एक सदस्य की ही शपथ हुई है और वह भी गोल्डन बुक पर हस्ताक्षर नहीं कर पाया था।

मनोनीत सदस्यों की शपथ कराई तो हंगामा होना तय

ऐसे में अगर, पीठासीन अधिकारी ने मनोनीत सदस्यों की शपथ कराई तो हंगामा होना तय है, लेकिन हंगामा किस सत्र का होगा यह अभी स्पष्ट नहीं है। हो सकता है आम आदमी पार्टी (आप) महापौर का चुनाव कराने के लिए मनोनीत सदस्यों की शपथ पर विरोध दर्ज कराए और सदन की कार्यवाही को चलने दें।

सदन की तैयारियां पूरी

दिल्ली नगर निगम की सदन की बैठक के लिए तैयारी पूरी कर ली है। सदन की बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। जहां सिविक सेंटर में पार्षदों की केवल उन गाड़ियों का ही प्रवेश होगा जो निगम द्वारा जारी स्टीकर को लेकर आएंगे। इसके अलावा राजनीतिक दलों की दूसरी गाड़ियों का प्रवेश नहीं होगा। साथ ही कार्यकर्ताओं को सिविक सेंटर के ए ब्लाक भूतल पर कार्यकर्ताओं के लिए स्क्रीन लगाई गई है। जहां पर कार्यकर्ता सदन की कार्यवाही का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

साथ ही सदन की बैठक चौथे तल पर निर्धारित हैं। जहां पर कार्यकर्ताओं का प्रवेश नहीं होगा। दिल्ली पुलिस ने सदन की सुरक्षा संभाल ली है। करीब 70 पुलिस कर्मी सिविक सेंटर में तैनात रहेंगे। वहीं सदन के भीतर 12 कंमाडो और 70 सिविल डिफेंस वालंटियर्स मार्शल के तौर पर तैनात होंगे।

अलग-अलग बूथों में होगा चुनाव

निगम ने मतदान के लिए दो मतदान बूथों का निर्माण किया है। महापौर के चुनाव के लिए सफेद रंग की मत पेटी, उपमहापौर के चुनाव के लिए हरे रंग की मत पेटी एवं स्थायी समिति सदस्यों के चुनाव के लिए गुलाबी रंग की मत पेटी निर्धारित की गई हैं।

आज भी नहीं हुआ चुनाव तो अप्रैल तक के लिए टल जाएगी बैठक

दिल्ली नगर निगम में पार्षदों की शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो चुनाव अप्रैल तक के लिए टल सकता है, क्योंकि निगम के महापौर का कार्यकाल 31 मार्च तक ही है। ऐसे में अगर, आज शपथ नहीं हो पाई तो फिर वार्ड समिति और स्थायी समिति के अध्यक्ष का चुनाव कराने का समय नहीं बचेगा। इस चुनाव में भी एक माह का समय लग जाता है।

आम आदमी पार्टी पार्षद दल के नेता मुकेश गोयल ने कहा कि हमारा प्रयास है कि सदन नियमों के मुताबिक चलें और पार्षदों की शपथ साथ ही कार्यसूची में तय किए गए कार्य किए जाएं।

भाजपा की महापौर प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी से आग्रह है कि सदन चलने दे और पार्षदों का शपथ ग्रहण होने थे। ताकि पार्षद जो काम रुके पड़े हैं उन्हें करवा सकें।

 

Post navigation

Prev
Next
‘कराची में भारत ने कराया था अटैक’, पाकिस्तान के आरोपों पर MEA ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- ‘पहले अपने गिरेबान में…’

‘कराची में भारत ने कराया था अटैक’, पाकिस्तान के आरोपों पर MEA ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- ‘पहले अपने गिरेबान में…’

  • June 29, 2026
दिल्ली में बारिश की दस्तक, UP-बिहार में भारी बरसात और आंधी, बंगाल में रेड अलर्ट

दिल्ली में बारिश की दस्तक, UP-बिहार में भारी बरसात और आंधी, बंगाल में रेड अलर्ट

  • June 29, 2026
राम मंदिर दान चोरी के लिए कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि पहले जिम्मेदार, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बयान

राम मंदिर दान चोरी के लिए कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि पहले जिम्मेदार, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बयान

  • June 29, 2026
यूपी के छात्रों के नाम CM योगी की पाती, हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने का संकल्प

यूपी के छात्रों के नाम CM योगी की पाती, हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने का संकल्प

  • June 29, 2026
भगवंत मान को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कर दिया बड़ा दावा, बोले- ‘पंजाब में पहली बार सनातन…’

भगवंत मान को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कर दिया बड़ा दावा, बोले- ‘पंजाब में पहली बार सनातन…’

  • June 29, 2026
TET पेपर लीक पर भड़के ओवैसी, BJP सरकार पर साधा निशाना, पूछा- ‘युवाओं को परेशान करने का जिम्मेदार कौन?’

TET पेपर लीक पर भड़के ओवैसी, BJP सरकार पर साधा निशाना, पूछा- ‘युवाओं को परेशान करने का जिम्मेदार कौन?’

  • June 27, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘कराची में भारत ने कराया था अटैक’, पाकिस्तान के आरोपों पर MEA ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- ‘पहले अपने गिरेबान में…’ June 29, 2026
  • दिल्ली में बारिश की दस्तक, UP-बिहार में भारी बरसात और आंधी, बंगाल में रेड अलर्ट June 29, 2026
  • राम मंदिर दान चोरी के लिए कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि पहले जिम्मेदार, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बयान June 29, 2026
  • यूपी के छात्रों के नाम CM योगी की पाती, हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने का संकल्प June 29, 2026
  • भगवंत मान को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कर दिया बड़ा दावा, बोले- ‘पंजाब में पहली बार सनातन…’ June 29, 2026
  • पाकिस्तान ने भारत पर मढ़ा कराची में आतंकी हमले का आरोप तो भड़की कांग्रेस, कहा- ‘अपने आंगन में सांप पालकर…’ June 29, 2026
  • ‘राम लला के दर्शन कर लीजिए सद्बुद्धि आ जाएगी…’, सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तंज June 28, 2026
  • ‘राम नगरी में चल रहा है गोरखधंधा’, प्रयागराज पहुंचे अखिलेश यादव ने BJP पर बोला बड़ा हमला June 28, 2026
  • कांग्रेस पदाधिकारियों ने अग्निशमन अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन June 27, 2026
  • अंडर-12 समर कप की विजेता टीम ने डीआईजी से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद June 27, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021