• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Maharashtra Cabinet Expansion: शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज, कितने विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ..?

  • August 9, 2022
Maharashtra Cabinet Expansion: शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज, कितने विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ..?
  • Cabinet Expansion in Maharashtra महाराष्‍ट्र में मंगलवार को एकनाथ शिंदे की सरकार का मंत्रिमंडल विस्‍तार हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि पहले विस्‍तार में कुल 12 मंत्री शपथ ले सकते हैं। वहीं कैबिनेट विस्‍तार में देरी पर विपक्ष ने हमला बोला है।

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde) मंगलवार को अपने 40 दिन पुराने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। उद्धव ठाकरे सरकार गिरने के बाद शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। इसके बाद से राज्य सरकार सिर्फ इन दोनों नेताओं के आसरे चल रही है। वहीं मंत्रिमंडल के विस्‍तार में देरी पर विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला है।

एक दर्जन विधायकों को बनाया जाएगा मंत्री

शिंदे ने नांदेड़ में पत्रकारों को बताया कि मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। जिन विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा, उनकी सूची बनाई जा रही है। मंगलवार तक सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। वहीं शिंदे के एक निकट सहयोगी ने कहा कि एक दर्जन विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह दिन के 12 बजे होगा। विधानमंडल का मानसून सत्र जल्द होने वाला है। इसे देखते हुए हमने मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय लिया है।

संभावित मंत्रियों के नाम पर चर्चा

सोमवार शाम को फडणवीस के मुंबई स्थित आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इसमें संभावित मंत्रियों के नाम पर चर्चा की गई। स्थानीय निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव से पहले संगठन में होने वाली नियुक्तियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। सूत्र ने बताया कि चूंकि राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र जल्द आयोजित किया जाना है, इसलिए कैबिनेट विस्तार में 12 विधायकों को शामिल किए जाने का फैसला किया गया है। मंगलवार को शपथ लेने वाले मंत्रियों में कुछ विधान परिषद से भी होंगे।

आगे भी दिया जा सकता है विस्‍तार

वहीं कुछ सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट विस्तार का अगला दौर बाद में होगा। विश्‍लेषकों का कहना है कि शिवसेना के अधिकांश विधायकों को तोड़ने वाले एकनाथ शिंदे के लिए मंत्रालय में सभी दावेदारों को समायोजित करना एक बड़ी चुनौती होगी। गौर करें तो पाते हैं कि एकनाथ शिंदे (Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde) ने पिछले एक महीने के दौरान नई दिल्ली का सात बार दौरा किया है। हर दौरे के केंद्र में कैबिनेट विस्‍तार था ऐसी अटकलें भी खूब लगाई जाती रही हैं।

अजीत पवार ने बोला हमला

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता अजीत पवार (Ajit Pawar) ने कहा कि शिंदे ने उनके साथ शामिल होने वाले प्रत्येक विधायक को मंत्री पद देने का वादा किया था। अब शिंदे अपना वादा पूरा नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए कैबिनेट विस्तार में देरी हो रही है। अजीत पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री को यह भी बताना चाहिए कि कैबिनेट के विस्‍तार में देरी किस वजह से हुई है। पवार ने यह भी बताया कि मंगलवार को संभावित मंत्रिमंडल विस्तार के लिए सरकार की ओर से उन्हें कोई आमंत्रण नहीं मिला है।

सभी को समायोजित करना बड़ी चुनौती

अजीत पवार ने कहा कि यह स्पष्ट है कि शिंदे समूह में शामिल शिवसेना के सभी 40 बागी विधायकों को मंत्री पद नहीं मिलेगा। हालांकि एक राजनीतिक पर्यवेक्षक ने कहा कि महाराष्ट्र में नई सरकार के लिए कैबिनेट को विस्‍तार देने में जो देरी हुई है वह तेलंगाना की तुलना में कम है। तेलंगाना में साल 2019 में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कैबिनेट के पूर्ण विस्‍तार के लिए 61 दिनों तक इंतजार कराया था।

उद्धव का साथ छोड़ने वाले मंत्रियों को मिल सकती है जगह

उद्धव सरकार में मंत्री रहते हुए जिन शिवसेना विधायकों ने विद्रोह का झंडा उठाया था, उनको शिंदे सरकार में भी शामिल किया जा सकता है। पूर्व मंत्रियों-उदय सामंत, संदीपन भुमरे, दादा भुसे, गुलाबराव पाटिल और शंभुराज देसाई को फिर से मंत्री बनाने की चर्चा है। मिड-डे के अनुसार, भाजपा के कोटे से चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, गिरीश महाजन, सुरेश खाड़े और राधाकृष्ण विखे पाटिल मंत्री बनाए जा सकते हैं। भाजपा कुछ चौंकाने वाले नाम भी आगे बढ़ा सकती है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
गड्ढे में डूबे 3 बच्चों की मौत, CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान

गड्ढे में डूबे 3 बच्चों की मौत, CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान

  • September 21, 2026
DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, तीन पदों पर कब्जा

DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, तीन पदों पर कब्जा

  • September 19, 2026
मोदी सरकार के मध्य चरण में बड़ा मंथन, 23-24 सितंबर को कैबिनेट मंत्रियों की चिंतन बैठक

मोदी सरकार के मध्य चरण में बड़ा मंथन, 23-24 सितंबर को कैबिनेट मंत्रियों की चिंतन बैठक

  • September 19, 2026
स्पेशल कोर्ट का मल्लिकार्जुन खरगे से जुड़े सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट केस में निर्देश, लोकायुक्त पुलिस से मांगी रिपोर्ट

स्पेशल कोर्ट का मल्लिकार्जुन खरगे से जुड़े सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट केस में निर्देश, लोकायुक्त पुलिस से मांगी रिपोर्ट

  • September 19, 2026
DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम तो किरेन रिजिजू बोले, ‘युवाओं की आवाज और…

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम तो किरेन रिजिजू बोले, ‘युवाओं की आवाज और…

  • September 19, 2026
चार मेडिकल कॉलेजों में 91% आरक्षण पर रोक, काउंसलिंग फिर शुरू; चंद्रशेखर आजाद ने उठाई बड़ी मांग

चार मेडिकल कॉलेजों में 91% आरक्षण पर रोक, काउंसलिंग फिर शुरू; चंद्रशेखर आजाद ने उठाई बड़ी मांग

  • September 19, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन September 21, 2026
  • गड्ढे में डूबे 3 बच्चों की मौत, CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान September 21, 2026
  • मुजफ्फरनगरः ‘हिम्मत है तो बताएं कि…’, सपा पर बरसे जयंत चौधरी September 21, 2026
  • दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में September 21, 2026
  • यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा दांव, विपक्षी दलों को गठबंधन का खुला ऑफर September 21, 2026
  • नंदीग्राम में ममता का कांग्रेस को समर्थन, गठबंधन पर कल्याण बनर्जी का बड़ा बयान September 21, 2026
  • ‘यूपी में अघोषित इमरजेंसी के हालात’, चंद्रशेखर आजाद ने साधा निशाना September 21, 2026
  • DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, तीन पदों पर कब्जा September 19, 2026
  • गांधी पार्क में श्रीरामलीला महोत्सव के लिए हुआ बल्ली पूजन September 19, 2026
  • 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी कुराश, भारोत्तोलन एवं जूडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ September 19, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021