• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Chunav 2022: लेकर कांग्रेस का भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र, राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया जारी

  • January 21, 2022
UP Chunav 2022: लेकर कांग्रेस का भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र, राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया जारी
  • Congress Manifesto 2022 कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करने के बाद राहुल गांधी से इसके बारे में मीडिया से वार्ता की। राहुल गांधी ने कहा कि हम आपको कैसे और किस प्रकार से रोजगार दिलाएंगे यह सब हमने इस मेनिफेस्टो में लिखा है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में युवाओं पर फोकस करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के लिए आठ सूत्रीय घोषणा पत्र जारी किया है। केरल के वलसाड से सांसद पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के मुख्यालय में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया।

कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करने के बाद राहुल गांधी से इसके बारे में मीडिया से वार्ता की। राहुल गांधी ने कहा कि हम आपको कैसे और किस प्रकार से रोजगार दिलाएंगे, यह सब हमने इस मेनिफेस्टो में लिखा है। इस मेनिफेस्टो को बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के युवाओं के साथ बात की है और जो उनके विचार है वह हमने इस मेनिफेस्टो में डाले हैं। ये जो भर्ती विधान है, इसे बनाने के लिए हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे यूपी में युवाओं से बात की और उनकी परेशानियों के बारे में पूछा। उन्हीं चर्चाओं से ये भर्ती विधान निकला है।

राहुल गांधी ने कहा कि हमने आज भर्ती विधान कांग्रेस का युवा घोषणा पत्र जारी किया है। हम उत्तर प्रदेश में भी प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क माफ करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी युवाओं के प्रति कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी है। उत्तर प्रदेश के युवा बड़ी संख्या में लगातार रोजगार खो रहे हैं। इसके विपरीत सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। सरकार तो कुछ उद्योगपतियों के हाथ मजबूत करने में लगी है।

 

jagran

प्रियंका गांधी ने कहा कि पार्टी का यह घोषणापत्र बनाने के लिए पार्टी ने यूपी के युवाओं से बात की है और उनकी आकाक्षांओं को इसमें डाला है। हमने उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस का युवा के लिए तथा भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि हमने लगातार प्रदेश में दौरा कर यूपी के नौजवानों से बात की है। सभी बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि युवा के साथ हमारा फोकस महिलाओं पर भी हैं। हम तो आठ लाख महिलाओं को नौकरी देंगे। प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में परीक्षाओं में घोटाले तथा धांधली से युवा परेशान है। हम हर जगह पर युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ डेढ़ लाख खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरेंगे। हम 20 लाख युवाओं को नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि हम देश के युवाओं को सालाना दो करोड़ रोजगार देंगे लेकिन जो हो रहा है वह आप जानते हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज युवा घोषणापत्र रिलीज कर किया है। हमारी सोच यह है कि उत्तर प्रदेश के युवाओं के भविष्य के लिए हम खोखले वादे नहीं करेंगे। हम इस प्रयास में हैं कि किस तरह हम आपको रोजगार दिलाएंगे। इस घोषणापत्र में हमने यही लिखा है।

कांग्रेस का दावा है कि इस घोषणा पत्र में उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए युवा भर्ती विधान शीर्षक से घोषणापत्र जारी किया, जिसमें प्रदेश के युवाओं के उज्जवल भविष्य का खाका है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
अब ‘वंदे मातरम्’ का अपमान होगा अपराध, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून हुआ लागू

अब ‘वंदे मातरम्’ का अपमान होगा अपराध, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून हुआ लागू

  • August 11, 2026
केरल का नाम ‘केरलम’ करने वाला बिल लोकसभा से पास, रिजिजू बोले- ‘दुख है कि…’

केरल का नाम ‘केरलम’ करने वाला बिल लोकसभा से पास, रिजिजू बोले- ‘दुख है कि…’

  • August 11, 2026
‘विकसित भारत का लें संकल्प, स्वतंत्रता सेनानियों को दें श्रद्धांजलि’, PM मोदी

‘विकसित भारत का लें संकल्प, स्वतंत्रता सेनानियों को दें श्रद्धांजलि’, PM मोदी

  • August 11, 2026
15 अगस्त से पहले दिल्ली हाई अलर्ट पर! पुलिस ने 19 खतरनाक आतंकियों के पोस्टर लगाए

15 अगस्त से पहले दिल्ली हाई अलर्ट पर! पुलिस ने 19 खतरनाक आतंकियों के पोस्टर लगाए

  • August 11, 2026
‘अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं…’, CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?

‘अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं…’, CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?

  • August 11, 2026
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले – ‘PM मोदी को…’

मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले – ‘PM मोदी को…’

  • August 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • जनसुनवाई में बारिश के चलते मात्र तीन व्यक्ति ही पहुचे August 11, 2026
  • महाशिवरात्रि पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दिव्य घोष वादन August 11, 2026
  • सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक ने समिति के समक्ष उठाये सवाल, लापरवाही का आरोप August 11, 2026
  • बागेश्वर धाम महादेव मंदिर में नगर विधायक राजीव गुंबर ने पत्नी संग किया जलाभिषेक August 11, 2026
  • उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने कावंड़ तीर्थ यात्रियों को फल, जल का किया वितरण August 11, 2026
  • महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ महानगर August 11, 2026
  • नकुड मे श्रद्धा व उत्साह के साथ मनायी गयी महाशिवरात्री August 11, 2026
  • निःशुल्क मोबाइल चिकित्सा एवं कांवड़ सेवा शिविर का समापन August 11, 2026
  • अब ‘वंदे मातरम्’ का अपमान होगा अपराध, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून हुआ लागू August 11, 2026
  • दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल स्टूडेंट ने लगाया दुष्कर्म का आरोप August 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021