• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शाम 4.30 बजे करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, इन मुद्दों पर चर्चा संभव

  • January 18, 2022
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शाम 4.30 बजे करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार शाम 4.30 बजे महत्वपूर्ण आर्थिक मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं। सरकार द्वारा जारी एक मीडिया एडवाइजरी के अनुसार सीतारमण आज एक महत्वपूर्ण आर्थिक मुद्दे पर शाम 4.30 बजे नेशनल मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार शाम 4.30 बजे ‘महत्वपूर्ण आर्थिक मुद्दे’ पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं। सरकार द्वारा जारी एक मीडिया एडवाइजरी के अनुसार, सीतारमण आज एक महत्वपूर्ण आर्थिक मुद्दे पर शाम 4.30 बजे नेशनल मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूदा समय में केंद्रीय बजट 2022 के लिए विभिन्न स्टेक होल्डर के साथ पूर्व-बजट चर्चा कर रही हैं। वह 1 फरवरी को बजट पेश करेगी।

भारत का सबसे बड़ा बीमाकर्ता जीवन बीमा निगम (LIC), इस महीने अपनी प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के प्रमुख डिटेल प्रकाशित कर सकता है और मार्च के मध्य तक सार्वजनिक शेयर जारी करना शुरू कर सकता है। एलआईसी की लिस्टिंग भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होना तय है, जिसमें सरकार का लक्ष्य हिस्सेदारी बेचने से 900 अरब रुपये (12.2 अरब डॉलर) जुटाने का है। भारत में जीवन बीमा बाजार में एलआईसी की बहुलांश हिस्सेदारी है और सरकार को उम्मीद है कि आईपीओ से इस वित्तीय वर्ष में घाटे के अंतर को पाटने में मदद मिलेगी।

बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर की गंभीर होती चुनौती और पांच राज्यों के चुनावों की सियासी सरगर्मी के बीच संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और आठ अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान वर्ष 2022-23 का आम बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति रामनाथ को¨वद के संयुक्त अभिभाषण के साथ शुरू होने वाले बजट सत्र के दो चरण होंगे। पांच राज्यों के चुनाव में राजनीतिक नेताओं और पार्टियों की व्यस्तता के मद्देनजर बजट सत्र का पहला चरण केवल 12 दिनों तक 31 जनवरी से 11 फरवरी तक ही चलेगा।

राष्ट्रपति के दोनों सदनों में संयुक्त अधिवेशन के बाद पहले ही दिन लोकसभा और राज्यसभा में मौजूदा वित्त वर्ष का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन एक फरवरी को सुबह 11 बजे लोकसभा में आम बजट पेश करेंगी। देश की महिला वित्तमंत्री के तौर पर निर्मला संसद में लगातार चौथी बार आम बजट पेश करने का रिकार्ड बनाएंगी। मोदी सरकार की दूसरी पारी का भी यह चौथा और 2014 से अब तक लगातार नौंवा आम बजट होगा।

 

 

Post navigation

Prev
Next
जंतर-मंतर पर AAP का प्रदर्शन, संजीव झा और सौरभ भारद्वाज हिरासत में

जंतर-मंतर पर AAP का प्रदर्शन, संजीव झा और सौरभ भारद्वाज हिरासत में

  • October 2, 2026
‘मैं आपके साथ हूं…’ राहुल गांधी ने अजय राय को दिया भरोसा

‘मैं आपके साथ हूं…’ राहुल गांधी ने अजय राय को दिया भरोसा

  • October 2, 2026
‘हमलावर का हुआ था ब्रेनवॉश’, नेतन्याहू का फ्लाई दुबई विमान कांड पर बड़ा दावा

‘हमलावर का हुआ था ब्रेनवॉश’, नेतन्याहू का फ्लाई दुबई विमान कांड पर बड़ा दावा

  • October 2, 2026
‘क्या अभिजीत दीपके की शादी…’, CJP प्रोटेस्ट की परमिशन न मिलने पर भड़के संजय राउत

‘क्या अभिजीत दीपके की शादी…’, CJP प्रोटेस्ट की परमिशन न मिलने पर भड़के संजय राउत

  • October 2, 2026
राजा वडिंग की राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात, पंजाब पर क्या हुई बात?

राजा वडिंग की राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात, पंजाब पर क्या हुई बात?

  • October 2, 2026
NCPI ने ज्ञानेश कुमार के लिए मांगा भारत रत्न तो भड़के सांसद यूसुफ पठान, ‘मुर्शिदाबाद में लोग…’

NCPI ने ज्ञानेश कुमार के लिए मांगा भारत रत्न तो भड़के सांसद यूसुफ पठान, ‘मुर्शिदाबाद में लोग…’

  • October 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • पीएम मोदी ने ‘हीरो’ पायलट स्मित मच्छार से की बात, बोले- पूरे देश को आप पर गर्व October 2, 2026
  • जंतर-मंतर पर AAP का प्रदर्शन, संजीव झा और सौरभ भारद्वाज हिरासत में October 2, 2026
  • ‘मैं आपके साथ हूं…’ राहुल गांधी ने अजय राय को दिया भरोसा October 2, 2026
  • ‘हमलावर का हुआ था ब्रेनवॉश’, नेतन्याहू का फ्लाई दुबई विमान कांड पर बड़ा दावा October 2, 2026
  • ‘क्या अभिजीत दीपके की शादी…’, CJP प्रोटेस्ट की परमिशन न मिलने पर भड़के संजय राउत October 2, 2026
  • राजा वडिंग की राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात, पंजाब पर क्या हुई बात? October 2, 2026
  • NCPI ने ज्ञानेश कुमार के लिए मांगा भारत रत्न तो भड़के सांसद यूसुफ पठान, ‘मुर्शिदाबाद में लोग…’ October 2, 2026
  • PM मोदी ने बापू को राजघाट पहुंचकर दी श्रद्धाजंलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया याद October 2, 2026
  • महाराष्ट्र में समृद्धि हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में 7 की मौत, 21 लोग घायल October 2, 2026
  • 23 अक्टूबर को मतदान, 27 को मेरठ में होगी मतगणना October 1, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021