• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

आयोग ने लिया बड़ा फैसला, आगे बढ़ाई गई पंजाब विधानसभा के चुनाव की तारीख, अब 20 फरवरी को होगा मतदान

  • January 17, 2022
आयोग ने लिया बड़ा फैसला, आगे बढ़ाई गई पंजाब विधानसभा के चुनाव की तारीख, अब 20 फरवरी को होगा मतदान
  • Punjab election postpone गुरु रविदास जयंती को देखते हुए पंजाब में विधानसभा चुनाव को आयोग ने आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। इसको टालने की अपील सूबे की सत्‍ताधारी कांग्रेस पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और भाजपा की तरफ से की गई थी।

नई दिल्‍ली । चुनाव आयोग पंजाब  विधानसभा के चुनाव की नई तारीख की घोषणा कर दी है। अब पंजाब में चुनाव 20 फरवरी को होगा। पंजाब में विधानसभा चुनाव टालने की अपील राज्‍य की विभिन्‍न राजनीतिक पार्टियों जिसमें सत्‍ताधारी कांग्रेस पार्टी और सूबे के सीएम चरनजीत सिंह चन्‍नी, भाजपा और पंजाब लोक कांग्रेस ने की थी। अब इस पर चुनाव आयोग की भी मुहर लग गई है। इन सभी पार्टियों ने चुनाव आयोग से गुहार लगाई थी कि रविदास जयंती के मद्देनजर राज्‍य की विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव को 14 फरवरी से आगे बढ़ा दिया जाए। पंजाब की सभी राजनीतिक पार्टियों की निगाहें आज चुनाव आयोग के फैसले पर टिकी हुई थीं।

गौरतलब है कि सूबे की सत्‍ताधारी पार्टी समेत भाजपा और पंजाब लोक कांग्रेस की तरफ से इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अपील की गई थी। सूबे के सीएम चरनजीत सिंह चन्‍नी ने अपील की है कि चुनाव की तारीख को कम से कम छह दिनों के लिए आगे कर देना चाहिए।भाजपा के महासचिव की तरफ से चुनाव आयोग को लिखे गए एक पत्र में कहा गया है कि 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती है। राज्‍य की करीब 32 फीसद आबादी गुरु रविदास को पूजती है। सूबे से हर वर्ष अधिकतर लोग इस शुभ  अवसर पर वाराणसी जाते हैं। ऐसे में अधिकतर लोग सूबे के चुनाव में हिस्‍सा नहीं ले सकेंगे।

पार्टी की तरफ से आयोग को अपील करते हुए कहा गया है कि चुनाव के समय लाखों लोगों की गैर मौजूदगी सही नहीं होगी। गुरु रविदास जयंती पर वाराणसी का रुख करने वाले लोग चुनाव का हिस्‍सा नहीं बन सकेंगे। इसलिए इस चुनाव की तारीख को आगे बढ़ा दिया जाना चाहिए।

इसी तरह की एक अपील सूबे के पूर्व सीएम केप्‍टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस की तरफ से भी की गई है। पार्टी के महासचिव कमल सैनी ने चुनाव आयोग को लिखे एक पत्र में कहा है कि पंजाब से हजारों लोग गुरु रविदास जयंती के मौके पर वाराणसी जाते हैं। इसमें कहा गया है कि सूबे में मतदान की तारीख 14 फरवरी रखी गई है। वाराणसी जाने वाले हजारों लोग इस वजह से अपने मताधिकार का उपयोग नहीं कर सकेंगे। वो इस मौके को छोड़ना नहीं चाहेंगे। इसलिए इस तारीख को आगे बढ़ा देना चाहिए। कुछ अन्‍य पार्टियों की भी यही अपील है। बता दें कि सूबे में 14 फरवरी को राज्‍य की विधानसभा की 117 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे जबकि 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी।

गौरतलब है कि पंजाब में कांग्रेस सत्‍ता में है। इस बार यहां का राजनीतिक समीकरण काफी दिलचस्‍प हो चुका है। केप्‍टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी बनाने और भाजपा से हाथ मिलाने की वजह से चुनावी लड़ाई काफी दिलचस्‍प होती दिखाई दे रही है। इस बार यहां पर सत्‍ताधारी दल और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्‍कर होती भी दिखाई दे रही है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
मजाक बनकर रह गई CBSE North Zone-1 की अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता?

मजाक बनकर रह गई CBSE North Zone-1 की अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता?

  • August 17, 2026
स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ा ऑपरेशन, PM मोदी ने शहजाद भट्टी के ISI समर्थित नेटवर्क को किया ध्वस्त: अमित शाह

स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ा ऑपरेशन, PM मोदी ने शहजाद भट्टी के ISI समर्थित नेटवर्क को किया ध्वस्त: अमित शाह

  • August 17, 2026
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा पहला कदम, आखिरी नहीं’

UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा पहला कदम, आखिरी नहीं’

  • August 17, 2026
पी चिदंबरम के बयान पर BJP का पलटवार, सुधांशु त्रिवेदी बोले- ’24 घंटे में सामने आ गया दिमागी नक्सल’

पी चिदंबरम के बयान पर BJP का पलटवार, सुधांशु त्रिवेदी बोले- ’24 घंटे में सामने आ गया दिमागी नक्सल’

  • August 17, 2026
‘…तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा’, राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

‘…तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा’, राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

  • August 17, 2026
अशोकधाम मंदिर में भगदड़ से 7 श्रद्धालुओं की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल; भारी भीड़ के बीच मचा हड़कंप

अशोकधाम मंदिर में भगदड़ से 7 श्रद्धालुओं की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल; भारी भीड़ के बीच मचा हड़कंप

  • August 17, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मजाक बनकर रह गई CBSE North Zone-1 की अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता? August 17, 2026
  • संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का.. August 17, 2026
  • भारतरत्न अटल जी की पुण्यतिथि पर काव्य संध्या August 17, 2026
  • सहारनपुर में 13 जिलों की 22 दिवसीय अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ August 17, 2026
  • विद्युत संविदा कर्मियों ने मांगों को लेकर किया शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन August 17, 2026
  • सर्प प्रकृति व जीवों का करते है संरक्षण: स्वामी कालेन्द्रांनद August 17, 2026
  • महानगर व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार August 17, 2026
  • बेसिक स्काउट मास्टर-गाइड कैप्टन कोर्स का विधिवत शुभारंभ August 17, 2026
  • बड़गांव पुलिस ने मुठभेड़ में एक घायल समेत दो गौकश किए गिरफ्तार August 17, 2026
  • कोटेदारों का लाभांश 90 से बढ़कर 125 प्रति कुंतल, ई-पॉस फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ August 17, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021